1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. युगांडा में नव वर्ष के जश्न के दौरान भगदड़, 9 लोगों की मौत
युगांडा में नव वर्ष के जश्न के दौरान भगदड़, 9 लोगों की मौत

युगांडा में नव वर्ष के जश्न के दौरान भगदड़, 9 लोगों की मौत

0
Social Share

कंपाला (युगांडा), 1 जनवरी। पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला के एक लोकप्रिय मॉल में नव वर्ष के जश्न के दौरान मची भगदड़ में बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भगदड़ नमासुबा उपनगर के फ्रीडम सिटी मॉल में उस समय हुई, जब लोग आतिशबाजी देखने के लिए एक तरफ जमा हो रहे थे। कंपाला मेट्रोपॉलिटन उप पुलिस प्रवक्ता ल्यूक ओवोयेसिग्यिरे ने कहा कि यह घटना आधी रात को हुई थी, जब नए साल के जश्न के एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बाहर जाने और आतिशबाजी का प्रदर्शन देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार कातवे क्षेत्रीय पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इस घटना के संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जहां उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया था। अन्य घायलों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस ने कहा कि शवों को मुलागो में शहर के मुर्दाघर में ले जाया गया है। राजधानी कंपाला का यह शॉपिंग मॉल संगीत समारोहों और नए साल के जश्न के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code