1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर में भारत के नक्शे वाली विशाल मानव श्रृंखला, 5,335 लोगों ने मिलकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
इंदौर में भारत के नक्शे वाली विशाल मानव श्रृंखला, 5,335 लोगों ने मिलकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

इंदौर में भारत के नक्शे वाली विशाल मानव श्रृंखला, 5,335 लोगों ने मिलकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

0
Social Share

इंदौर, 14 अगस्त। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को पांच हजार से अधिक लोगों ने मानव श्रृंखला के जरिए अनूठे अंदाज में भारत का मैप बनाया। इस आयोजन को वर्ल्ड बुक ऑफ गिनीज रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस मानव श्रृंखला को बनाने में कुल 5,335 स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने भागीदारी की।

सामाजिक संस्था ‘ज्वाला’ के बैनर तले बनाई गई अनूठी कृति

सामाजिक संस्था ‘ज्वाला’ ने यह अनूठी कृति बनाने के लिए कुल 5,335 लोगों को एकत्र किया, जिसमें स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग भी शामिल थे। संस्था की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि इस मानव श्रृंखला ने पुराना सभी विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है और हमने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

दिव्या गुप्ता ने कहा, ‘आजादी का अमृत महोत्सव के मायने हर किसी के लिए अलग है। हमारी इच्छा हुई कि भारत के मानचित्र को मानव श्रृंखला से बनाकर दर्शाया जाए, मानव श्रृंखला में 5,335 लोग शामिल थे। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code