hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : प्रयागराज में कोचिंग संचालक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > revoinews > यूपी : प्रयागराज में कोचिंग संचालक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज
revoinews

यूपी : प्रयागराज में कोचिंग संचालक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

Revoi Editor
Last updated: September 12, 2024 4:35 pm
Revoi Editor
Published: September 12, 2024
Share
SHARE

प्रयागराज, 12 सितम्बर। प्रयागराज के टैगोर टाउन इलाके में कोचिंग संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जॉर्ज टाउन थाना में चार नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) राजीव कुमार ने बताया कि बुलंदशहर जिला निवासी विवेक कुमार की शिकायत पर चार युवकों – राहुल सिंह परिहार, बादल सिंह, प्रवीण शुक्ला और सौरव तिवारी एवं 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (2), 131, 308, 352 और 351 (3) के तहत मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के मुताबिक, ‘‘विवेक कुमार की कोचिंग में चार सितम्बर की शाम कुछ असामाजिक तत्व घुस आए और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हुए 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे। घटना के दिन विवेक कोचिंग में मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों ने जब फोन पर उन्हें घटना की सूचना दी तो उन्होंने किसी का मजाक समझकर इसे टाल दिया।’’

शिकायती पत्र में कहा गया है, ‘‘10 सितम्बर की शाम फिर वही 15-20 व्यक्ति कोचिंग में घुस आए और गाली गलौज करते हुए कहा कि एक सप्ताह में 50 लाख रुपये नहीं दिया, अब एक करोड़ रुपये दो, वरना जान से मार देंगे।’’ कुमार ने शिकायत में कहा, ‘‘एक व्यक्ति ने कोचिंग बंद करने की धमकी देते हुए दूसरे व्यक्ति से कहा कि पेट्रोल की केन लेकर आओ, अभी इस कोचिंग में आग लगाता हूं। मेरे अनुनय विनय करने पर वे एक सप्ताह की मोहलत देकर चले गए।’’

एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार ने बताया कि जांच में यह पता चला कि आरोपित युवकों में से कुछ और कोचिंग संचालक विवेक एक दूसरे को जानते थे। आगे जांच में चीजें और स्पष्ट होंगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

હાઈ બ્લડ પ્રેશરને કંટ્રોલ કરવા ડાયેટમાં સામેલ કરો આ 4 વસ્તુઓ
પાકિસ્તાની એજન્સીઓથી ખતરો : ભારતીય સૈનિકોને વોટ્સએપ સાવચેતીથી વાપરવાના નિર્દેશ
પાંચમી ફેબ્રુઆરીએ અમેરિકાના રાષ્ટ્રપ્રમુખ ડોનાલ્ડ ટ્રમ્પ આપશે સ્ટેટ ઓફ ધ યૂનિયન સ્પીચ
Farmers “Chakka Jaam” Protest Ends Peacefully, “Government given ‘Time’ Till October 2 to Decide:” Tikait
SAARC Diary: ICCR Scholarships for Afghan Students
TAGGED:50 lakh extortion money demandedcoaching operatorFIR lodgedprayagraj
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह

Revoi Editor
Revoi Editor
June 26, 2025
कानून मंत्रालय छिनने के बाद बोले रिजिजू – ‘यह बदलाव सजा नहीं बल्कि सरकार की योजना और पीएम मोदी का विजन’
केशव मौर्य का पलटवार, कहा – जनता से झूठ बोलकर ‘2024’ में मिली सफलता से गुब्बारे की तरह फूल गए हैं अखिलेश
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री व शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए
केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज – समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की जागीर है, राजनीतिक पार्टी नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?