1. Home
  2. राज्य
  3. महाराष्ट्र
  4. महाराष्ट्र : रायगढ़ में निजी बस पलटने से 5 लोगों की मौत, 27 अन्य घायल
महाराष्ट्र : रायगढ़ में निजी बस पलटने से 5 लोगों की मौत, 27 अन्य घायल

महाराष्ट्र : रायगढ़ में निजी बस पलटने से 5 लोगों की मौत, 27 अन्य घायल

0
Social Share

मुंबई, 20 दिसम्बर। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह विवाह समारोह से लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सवा नौ बजे मनगांव के निकट ताम्हिनी घाट पर हुई। उन्होंने कहा कि बस पुणे के लोहेगांव से महाड के बीरवाड़ी की ओर जा रही थी। एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद वाहन पलट गया।

उन्होंने कहा कि दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घायल हुए 27 लोगों को मनगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code