hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रायगढ़ भूस्खलन : इरशालवाड़ी में रेस्क्यू अभियान के दौरान मिले और 3 शव, मृतकों की संख्या 25 पहुंची, 83 अब भी लापता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रायगढ़ भूस्खलन : इरशालवाड़ी में रेस्क्यू अभियान के दौरान मिले और 3 शव, मृतकों की संख्या 25 पहुंची, 83 अब भी लापता
राष्ट्रीयहिन्दी

रायगढ़ भूस्खलन : इरशालवाड़ी में रेस्क्यू अभियान के दौरान मिले और 3 शव, मृतकों की संख्या 25 पहुंची, 83 अब भी लापता

Vinayak Barot
Last updated: July 22, 2023 1:41 pm
Vinayak Barot
Published: July 22, 2023
Share
SHARE

मुंबई/रायगढ़, 22 जुलाई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। आज शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान में तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या 25 तक जा पहुंची है। हालांकि अब भी 84 लोग लापता हैं। वहीं हादसे में एक दमकल जवान की भी मौत हुई है।

गौरतलब है कि मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार की रात भारी बारिश के बीच भूस्खन हुआ था। इस हादसे में गुरुवार शाम तक मृतकों की संख्या 16 थी, जो शुक्रवार को छह और शव मिलने के बाद बढ़कर 22 हो गई थी। वहीं आज तीन और शव बरामद होने से अब तक 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। आज मिले एक आदमी और दो महिलाओं के शवों में एक की पहचान माही मधु तिरकत (32) के रूप में हुई है।

इरशालवाड़ी गांव के 48 में से कम से कम 17 मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से मलबे में दब गए। रायगढ़ जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, गांव के 229 निवासियों में से 25 की मृत्यु हो गई है, दस घायल हुए हैं, 111 को सुरक्षित हैं और 83 व्यक्तियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उनमें से कुछ लोग एक शादी में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए थे, जबकि कुछ घटना के समय धान की रोपाई के काम से बाहर थे। पहाड़ी के नीचे से इरशालवाड़ी तक पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है। चूंकि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी खोदने वाले यंत्र आसानी से घटनास्थल पर नहीं ले जाये जा सके।

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के बाशिंदे सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किए जाएंगे – शिंदे

इधर इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ने के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार ने राज्य के सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का इरशालवाड़ी गांव भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं था। गौरतलब है कि इससे पहले रायगढ़ जिले के महाड़ तहसील के तलिये गांव में 22 जुलाई, 2021 को हुए भूस्खलन में 87 लोगों की मौत हो गई थी।

You Might Also Like

भाजपा सांसद रवि किशन को बिहार में चुनाव प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव के बाद अब IMA को फटकार लगाई, सार्वजनिक माफी मांगने को कहा
Champions Trophy 2025: भारत के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार शाम से शुरू, जानें कितने में और कहां से कर सकते हैं खरीदारी
गुजरात उपचुनाव : विसावदर में AAP भारी अंतर से आगे, कडी से BJP की जीत की संभावना
TAGGED:83 still missingdeath toll reaches 25Raigad landsliderescue operation in Irshalwadithree more bodies found
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?