छत्तीसगढ़ : जगदलपुर में सीएम विष्णुदेव की मौजूदगी में 9.18 करोड़ के ईनामी 210 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता सामने आई है, जहां सर्वाधिक प्रभावित बस्तर संभाग के जगदलपुर में पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान से प्रभावित होकर 153 हथियारो के साथ कुल 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर खास बात यह रही कि इन पर कुल नौ करोड़ 18 लाख रुपये के ईनाम थे।

महिला माओवादियों की संख्या ज्यादा

सरेंडर करने वाले नक्सलियों नक्सलियों में महिला माओवादियों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। आत्मसमर्पण करने वाले 210 नक्सलियों में कुल 111 महिला माओवादियों ने सरेंडर किया है जबकि पुरुष माओवादियों की संख्या 99 है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के टॉप कैडर्स की जानकारी

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के टॉप कैडर्स की बात करें तो उनमें एक नक्सली संगठन के सेंट्रल कमेटी का सदस्य है। चार नक्सली डीकेएसजेडसी (दण्डकारण्य क्षेत्र) हैं। 21 नक्सली डिविजनल कमेटी के सदस्य हैं।

सरेंडर कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले प्रमुख नक्सल लीडरों में CCM रूपेश उर्फ सतीश शीर्ष पर है। इसके अलावा राजमन मांडवी, DKSZC रनीता, DKSZC राजू सलाम, DKSZC धन्नू वेत्ती उर्फ संतू और RCM रतन एलम हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular