hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव : पांचवें चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.39 फीसद मतदान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव : पांचवें चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.39 फीसद मतदान
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव : पांचवें चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.39 फीसद मतदान

Vinayak Barot
Last updated: February 27, 2022 12:48 pm
Vinayak Barot
Published: February 27, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों के लिए रविवार को मतदान जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.39 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। शुरुआती दो घंटे यानी पूर्वाह्न नौ बजे तक यह आंकड़ा 8.02 फीसदी रहा। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक होगा।

चित्रकूट में पहले 4 घंटे के दौरान सर्वाधिक 25.59% वोटिंग

निर्वाचन आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक सबसे ज्यादा 25.59 फीसदी मतदान चित्रकूट में दर्ज किया गया और दूसरे नंबर पर कौशाम्बी (25.03 फीसदी) रहा जबकि शुरुआती चार घंटे में सबसे कम 18.67 फीसदी वोटिंग बाराबंकी में रही।

2.25 करोड़ मतदाता करेंगे 693 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

पांचवें चरण के चुनाव में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) के मतदाता हैं। इस चरण में सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिलों में वोटिंग हो रही है। कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में 90 महिलाओं सहित 693 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए चुनाव आयोग की ओर से 60 सामान्य प्रेक्षक, 11 पुलिस प्रेक्षक तथा 20 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 1941 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 250 जोनल मजिस्ट्रेट, 207 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2627 माइक्रो ऑब्जर्वर भी वोटिंग प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक और दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं, जो क्षेत्र में रहकर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 6348 भारी वाहन, 6630 हल्के वाहन और 114089 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जिले कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जिनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है।

अमेठी की पूर्व रियासत के मुखिया संजय सिंह अमेठी में इस बार भाजपा से उम्मीदवार हैं जबकि राज्य के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ जिले की पट्टी, खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रयागराज जिले की पश्चिम विधानसभा सीट, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी इसी जिले की दक्षिण सीट, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री गोंडा जिले की मनकापुर (सुरक्षित) और राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।

वर्ष 1993 से ही प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से चुनाव जीत रहे रघुराज प्रताप सिंह इस बार अपनी जनसत्ता पार्टी के टिकट पर अपनी परंपरागत सीट से चुनाव मैदान में हैं। प्रतापगढ़ जिले में ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल समाजवादी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में भाजपा को टक्‍कर दे रही हैं। कृष्णा पटेल नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां हैं। विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ भी प्रतापगढ़ जिले की अपनी परंपरागत रामपुर खास सीट से किस्मत आजमा रही हैं।

पांचवें चरण के बाद यूपी की 292 सीटों पर पूरा हो जाएगा मतदान

पांचवें चरण में कुल 560 आदर्श मतदान केन्द्र और 171 समस्त महिला कर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चौथे चरण का मतदान पूरा होने के बाद राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 231 सीटों पर मतदान हो चुका है और रविवार को 61 सीटों पर मतदान होने के बाद 292 सीटों का मतदान पूरा हो जाएगा।

इसके बाद अंतिम दो चरणों में तीन मार्च और सात मार्च को 111 सीटों पर मतदान होगा। राज्‍य में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में प्रस्तावित है।

You Might Also Like

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.49 प्रति डॉलर
बॉलीवुड : अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम का ट्रेलर रिलीज
भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी, अखिलेश यादव ने कसा तंज
भूकंप से नेपाल में बड़ी तबाही, 250 से अधिक लोगों की मौत, प्रधानमंत्री पुष्प कमल ने जताया गहरा दुख
गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, कहा- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश
TAGGED:fifth phase of votinglucknowState Election CommissionUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?