Homeहिन्दीराष्ट्रीयभारत में कोरोना : 24 घंटे में 30 फीसदी उछाल के साथ...

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 30 फीसदी उछाल के साथ 17,336 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 88 हजार के पार

नई दिल्ली, 24 जून। भारत में कोरोना संक्रमण का फैलाव गति पकड़ता जा रहा है। बुधवार के मुकाबले नए केसों में करीब 30 प्रतिशत उछाल के साथ पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 17,336 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 13,029 लोग स्वस्थ घोषित किए गए तो केरल के सात बैकलॉग सहित दिनभर में कुल 13 लोगों की मौत दर्शाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिकवरी रेट 98.59 फीसदी, सक्रियता दर 0.20 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 4,294 की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही देश भर के अस्पतालों या होम आइसोलेशन में इलाजरत मरीजों की संख्या 88, 284 हो गए हैं। मौजूदा एक्टिव रेट 0.01 फीसदी बढ़कर 0.20 प्रतिशत हो गया है जबकि रिकवरी रेट मामूली गिरावट के बीच 98.59 फीसदी हो गया है।

महाराष्ट्र में 5 हजार से ज्यादा नए केस, केरल दूसरे स्थान पर

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना केस सामने आए हैं, उसमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां गुरुवार को 5,218 नए मामले सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24,867 हो गई है।

वहीं, केरल से 3,890 नए केस मिले हैं जबकि सात बैकलॉग मौतें दर्ज की गईं। यहां भी एक्टिव केस बढ़कर 25,911 हो गए हैं। दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 1,934 नए केस मिले। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु से 1063 नए केस मिले जबकि हरियाणा से 872 नए मामले मिले।

24 घंटे में 13.71 लाख लोगों का टीकाकरण

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 524 दिनों में 196.77 करोड़ से ज्यादा कुल 1,96,77,33,21 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 13,71,107 डोज पिछले 24 घंटे में दी गईं। वहीं आईसीएमआर के अनुसार चार लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट भी पिछले 24 घंटे में किए गए। इसके साथ ही अब तक 85.98 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments