hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रिलायंस की सदाशयता : कोराना से मृत कर्मियों के परिवारों को 5 वर्षों तक वेतन, बच्चों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > रिलायंस की सदाशयता : कोराना से मृत कर्मियों के परिवारों को 5 वर्षों तक वेतन, बच्चों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

रिलायंस की सदाशयता : कोराना से मृत कर्मियों के परिवारों को 5 वर्षों तक वेतन, बच्चों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा

Vinayak Barot
Last updated: June 4, 2021 3:13 pm
Vinayak Barot
Published: June 4, 2021
Share
SHARE

मुंबई, 4 जून। देश की तमाम छोटी-बड़ी कम्पनियां कोरोनाकाल में मृत कर्मचारियों के परिजनों को यथासंभव अलग-अलग तरीके से मदद कर रही हैं। अब इस कड़ी में देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी नाम जुड़ गया है, जिसने ऐसे पीड़ितों के भरण पोषण के लिए कई घोषणाएं की हैं।

वस्तुतः एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की अगुआई वाले रिलायंस समूह ने ‘रिलायंस फैमिली सपोर्ट एंड वेलफेयर स्कीम’ के तहत कोरोनाकाल में मृत कर्मचारियों के परिवारों की आर्थिक मदद का यह एलान किया है। यह योजना न सिर्फ उन परिवारों को आर्थिक संकट से उबरने में सहयोग करेगी बल्कि उनके भविष्य को सवांरने में भी कारगर साबित होगी।

मुकेश व नीता अंबानी ने कर्मचारियों के लिए जारी किया संदेश

रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवारों को ढाढस बंधाने के लिए मुकेश अंबानी व उनकी पत्नी नीता अंबानी ने एक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि कम्पनी हर हालात में उनका ख्याल रखेगी। संदेश में अंबानी दम्पति कहा, “जिन साथियों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी है, रिलायंस उनके परिवार के साथ खड़ा है। हम रिलांयस परिवार के हर सदस्य के लिए ‘रिलायंस फैमिली सपोर्ट एंड वेलफेयर स्कीम’ की घोषणा कर रहे हैं।”

बच्चों की स्नातक तक की पढ़ाई का पूरा खर्च कम्पनी देगी

कम्पनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि  कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले हर कर्मचारी के नामित को उसके अंतिम वेतन जितनी धनराशि सहायता के तौर पर पांच वर्षों तक हर माह दी जाएगी। दिवंगत कर्मचारियों के बच्चों के लिए भारत के किसी भी शिक्षण संस्थान में स्नातक तक की पढ़ाई के साथ-साथ पुस्तकों, ट्यूशन फीस और हॉस्टल फीस का पूरा खर्च भी कम्पनी उठाएगी।

दिवंगत अस्थायी कर्मचारियों के परिजनों को भी 10 लाख तक की मदद

बयान के अनुसार जो दिवंगत कर्मचारी पे-रोल पर नहीं थे, उनके परिवार को भी 10 लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी दिवंगत कमर्चारियों के जीवनसाथी, माता-पिता और बच्चों को 100% लाइफटाइम मेडिकल कवरेज दिया जाएगा।

कोविड19 अवकाश के साथ इलाज का सारा खर्च भी मिलेगा

इसके अलावा किसी कर्मचारी या उसके परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित होने पर वह कर्मचारी तब तक कोविड-19 अवकाश का इस्तेमाल कर सकता है, जब तक वह शारीरिक और मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ महसूस नहीं करता। यही नहीं, संक्रमित व्यक्ति के इलाज का सारा खर्च भी कम्पनी द्वारा भरा जाएगा, जिसमें कर्मचारी, उनके पार्टनर (जीवनसाथी), माता-पिता और कमर्चारी के ऊपर निर्भर बच्चों का अस्पताल खर्च शामिल होगा।

You Might Also Like

अब इस मुस्लिम देश में बनेगा मंदिर, पैगंबर विवाद में जताई थी आपत्ति
‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी – भारत अब अपने खिलाफ साजिश रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है
सेमीफाइनल में हार के बाद बोले कप्तान रोहित शर्मा – ‘हम दबाव नहीं झेल पाए’
आईडीएफ ने लेबनान में हिजबुल्ला के ऑपरेशनल कमांड सेंटर पर किया हमला
विराट कोहली बने दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान, सेंचुरियन में जीत के साथ बने कई रिकॉर्ड
TAGGED:CoranaDead PersonnelEducationFamiliesGoodwillRelianceSalary
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?