hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जिम्बाब्वे ने टी20 में सर्वोच्च स्कोर का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, सिकंदर रजा की तूफानी शतकीय पारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > जिम्बाब्वे ने टी20 में सर्वोच्च स्कोर का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, सिकंदर रजा की तूफानी शतकीय पारी
खेलहिन्दी

जिम्बाब्वे ने टी20 में सर्वोच्च स्कोर का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, सिकंदर रजा की तूफानी शतकीय पारी

Revoi Editor
Last updated: October 24, 2024 2:55 am
Revoi Editor
Published: October 23, 2024
Share
SHARE

नैरोबी, 23 अक्टूबर। जिम्बाब्वे ने बुधवार को यहां कप्तान सिकंदर रजा (नाबाद 133 रन, 43 गेंद, 15 छक्के, सात चौके) की अगुआई में बल्लेबाजों की तूफानी पारियों की मदद से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। कीर्तिमानों की झड़ी के बीच अफ्रीकी देश ने भारत और नेपाल, दोनों को पीछे छोड़ दिया।

जिम्बाब्वे ने चार विकेट पर ठोक दिए 344 रन

दरअसल, यह कारनामा रुराका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर देखने को मिला, जहां आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप बी 2024 मैच खेला गया। जिम्बाब्वे ने इस मैच में गाम्बिया के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 344 रन बनाए और फिर गाम्बिया को 14.4 ओवरों में 54 रनों पर बिखेरने के साथ 290 रनों की भारी भरकम जीत का एक अन्य कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

सिकंदर सहित 4 बल्लेबाजों ने बनाया 50+ का स्कोर

जिम्बाब्वे के लिए न सिर्फ कप्तान सिकंदर रजा ने 15 छक्कों वाली रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली वरन अन्य बल्लेबाजों ने टीम के विश्व रिकॉर्ड में अहम भूमिका निभाई। इनमें विकेटकीपर तड़िवनाशे मारुमानी (62 रन, 19 गेंद, चार छक्के, नौ चौके), क्लाइव मडांडे (नाबाद 53 रन, 17 गेंद, पांच छक्के, तीन चौके) व ब्रायन बेनेट (50 रन, 26 गेंद, एक छक्का, सात चौके) के अर्धशतकीय प्रहार उल्लेखनीय रहे।

पारी में कुल 27 छक्के जड़े गए, रजा व मंडाडे ने 40 गेंदों पर जोड़े 141 रन

जिम्बाब्वे की पारी में सिकंदर के 15 सहित कुल 27 छक्के, लगे और इससे नेपाल के 26 छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं रजा व मडांडे ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 40 गेंदों पर 141 रनों की अटूट साझेदारी करने के साथ टीम को विश्व रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। गाम्बिया के मूसा जोबारतेह चार ओवरों में 93 रन लुटा कर सबसे महंगे गेंदबाज बने। इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के कसुन राजिथा ने चार ओवरों में 75 रन दिए थे।

Records went for a toss as a Sikander Raza special powered Zimbabwe to a world record T20I score of 344! 🔥 pic.twitter.com/eiXXg2TQRD

— FanCode (@FanCode) October 23, 2024

रजा ने तीव्रतम शतक के मामले में रोहित शर्मा व डेविड मिलर को पछाड़ा

जिम्बाब्वे की ओर से T20I में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर सिकंदर ने सिर्फ 33 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था। उन्होंने तीव्रतम शतक के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीकी डेविड मिलर को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 35-35 गेंदों पर शतक हैं। रजा अब भारतीय मूल के एस्तोनियाई साहिल चौहान से पीछे हैं, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल मैचों में तीव्रतम शतक का ओवरऑल विश्व रिकॉर्ड है। साहिल ने इसी वर्ष जून में साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों पर शतक ठोक दिया था।

स्कोर कार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाम्बिया की हालत शुरू से पतली नजर आई। आंद्रे जार्जू (नाबाद 12) को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जिम्बाब्वे ने T20I में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जो पहले नेपाल के खाते में था। नेपाल ने मंगोलिया के विरुद्द 273 रनों से जीत हासिल की थी।

सर्वोच्च स्कोर के मामले में नेपाल व भारत पीछे छूट गए

जिम्बाब्वे से पहले T20I में सर्वोच्च योग का रिकॉर्ड नेपाल के नाम था। नेपाल ने सितम्बर 2023 में मंगोलिया के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे। हालांकि नेपाल आईसीसी का पूर्ण सदस्य देश नहीं है। वहीं पूर्ण सदस्य देशों की बात करें तो T20I में सबसे सर्वोच्च योग का रिकॉर्ड भारत के खाते में था, जो हाल ही में बना। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने गत 12 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 6 विकेट खोकर 297 रन जोड़े थे। कुल मिलाकर देखें तो भारत अब सर्वोच्च T20I स्कोर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

T20I में सबसे बड़ा टीम स्कोर

  • 344/4 – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
  • 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांगझू, 2023, एशियन गेम्स
  • 297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 286/5 – जिम्बाब्वे बनाम सेशेल्स, नैरोबी, 2024
  • 278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफ़ोव काउंटी, 2019
  • 268/4 – मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांगझू, 2023, एशियन गेम्स
  • 267/3 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, टरूबा, 2023

You Might Also Like

यूपी के मेजा से भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, सीएम योगी और केशव मौर्य ने जताया दुख
यूपी चुनाव: विपक्ष दलों के लिए RLD बना जीत की कुंजी, जानें क्यों?
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम पर सियासत तेज, बुकिंग रद्द होने पर बोली कांग्रेस- सरकार डरी हुई है
चीनी वैज्ञानिकों ने दी कोरोना के नए वायरस ‘नियोकोव’ की चेतावनी, प्रत्येक तीन में एक संक्रमित की मौत
एअर इंडिया के बोइंग 787 विमानों की जांच में कोई बड़ी सुरक्षा खामी नहीं पाई गई : DGCA
TAGGED:Crickethighest score in T20ISikandar Raza's stormy centuryZimbabwe set a new world record
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?