hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आप लखनपुरी करो, हम लखनऊ कर देंगे… शिवपाल यादव का BJP पर हमला, GIS 2023 पर ऐसे साधा निशाना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आप लखनपुरी करो, हम लखनऊ कर देंगे… शिवपाल यादव का BJP पर हमला, GIS 2023 पर ऐसे साधा निशाना
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

आप लखनपुरी करो, हम लखनऊ कर देंगे… शिवपाल यादव का BJP पर हमला, GIS 2023 पर ऐसे साधा निशाना

Vinayak Barot
Last updated: February 11, 2023 12:52 pm
Vinayak Barot
Published: February 11, 2023
Share
SHARE

रायबरेली, 11 फरवरी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस समय देश-दुनिया से करीब 10 हजार इन्वेस्टर्स का जुटान है। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के माहौल को बनाने और बढ़ाने की बात चल रही है। वहीं, इन सबके बीच विपक्ष की राजनीति भी शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रदेश में पिछले छह से सात सालों में माहौल बदलने की बात कही।

वहीं, इस आयोजन पर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में कितना इन्वेस्टमेंट आया? इसका खुलासा भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को करना चाहिए। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कई इन्वेस्टर समिट के आयोजन हुए हैं। बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। धरातल पर वह उतरता नहीं दिखता है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन से यूपी में क्या बदलाव आया है, इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। हवा-हवाई बातों से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। वहीं, लखनऊ का नाम बदलने की मांग पर उन्होंने कहा कि वे नाम बदलते रहें। हम आएंगे तो पुराना नाम बहाल कर देंगे। आप परंपरा शुरू करोगे तो हम आगे बढ़ाएंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपतियों के आने के मामले को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग झूठे हैं। पिछले आठ से नौ सालों में इन लोगों ने लोगों ने क्या किया है? यह तो बताएं। हम पूछना चाहते हैं कि इन सालों में इन लोगों ने प्रदेश के लिए क्या किया? कितनी भर्तियां हुई हैं? कितने इन्वेस्टमेंट यह लोग लेकर आए हैं?

पहले इसका हिसाब तो हो जाए। पूरे देश और प्रदेश में कितना इन्वेस्टमेंट लाया गया हैं। यह सामने आना चाहिए। योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने पूछा कि आपका बजट क्या था? आपने खर्च कितना किया? इसका हिसाब तो दो। मुलायम और अखिलेश की सरकार के कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम जितना बजट रखते थे, एक जिले में उतना खर्च करते थे। ये लोग बजट तो पूरा दिखा देते हैं, लेकिन जिले में कितना खर्च हुआ, इसको भी तो सामने लाओ।

You Might Also Like

दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस- पीएम मोदी से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश
दिल्ली ब्लास्ट : पुलिस को लाल रंग की जिस फोर्ड इकोस्पोर्ट कार की तलाश थी, वह हरियाणा के गांव से बरामद हुई
महाराष्ट्र : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, रत्नागिरी कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज
देवजीत सैकिया बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव नियुक्त, जय शाह का स्थान लेंगे
उदयपुर हत्याकांड : कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की संयुक्त राष्ट्र ने भी की निंदा, दुनिया से शांति की अपील
TAGGED:BJPGIS 2023LakhanpurilucknowShivpal yadavSimple Target
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?