hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : योगी सरकार 17 दिसम्बर को पेश करेगी अनुपूरक बजट, 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होगा आकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी : योगी सरकार 17 दिसम्बर को पेश करेगी अनुपूरक बजट, 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होगा आकार
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : योगी सरकार 17 दिसम्बर को पेश करेगी अनुपूरक बजट, 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होगा आकार

Revoi Editor
Last updated: December 12, 2024 1:49 am
Revoi Editor
Published: December 12, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 11 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अगले सप्ताह 16 दिसम्बर से शुरू हो रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में अपना दूसरा अनुपूरक बजट 17 दिसम्बर को पेश करेगी। अगले वर्ष प्रयागराज में प्रस्तावित महाकुम्भ के आयोजन में होने वाले खर्च को लेकर यह अनुपूरक बजट लाया जा रहा है।

जुलाई में 12,209 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश कर चुकी है राज्य सरकार

बताया जा रहा है कि महाकुम्भ की तैयारियों पर केंद्रित इस अनुपूरक बजट का आकार 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होगा। इसके पहले इसी वर्ष जुलाई में योगी सरकार ने सदन में 12,209 करोड़ 93 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था।

उस अनुपूरक बजट में सर्वाधिक 7500 करोड़ रुपये औद्योगिक विकास के लिए आवंटित किए गए थे। तब राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा था कि इस अनुपूरक बजट से सूबे में औद्योगिक विकास, परिवहन और शिक्षा पर फोकस किया जाएगा। साथ ही ऊर्जा तथा संस्कृति विभाग और रोजगार मिशन की योजनाओं पर अनुपूरक बजट की धनराशि खर्च की जाएगी।

महाकुम्भ में संभावित खर्च के चलते अनुपूरक बजट लाना पड़ रहा

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के उस दावे के बाद अब फिर योगी सरकार को अनुपूरक बजट लाना पड़ रहा है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले वर्ष होने वाले महाकुम्भ में संभावित खर्च के चलते सरकार को यह कदम उठाना पड़ रहा है। अनुपूरक बजट का बड़ा हिस्सा महाकुंभ के लिए परिवहन विभाग, नगर विकास विभाग सहित कुंभ से जुड़े अन्य विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों में खर्च होगा। इसके अलावा औद्योगिक विकास और रोजगार मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही एमएसएमई की योजनाओं में खर्च होगा।

सपा नेता उदयवीर ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

फिलहाल योगी सरकार के प्रस्तावित अनुपूरक बजट को लेकर सपा नेताओं ने तंज कसा है कि सरकार आम बजट में आवंटित धनराशि ख़र्च करने में असफल साबित हो रही है, लेकिन अनुपूरक बजट लाने में सबसे अव्वल साबित हो रही है।

सपा नेता उदयवीर कहते हैं कि योगी सरकार ने 26 मई, 2022 को 6.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया था। इसके बाद 33 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था अनुपूरक बजट के जरिए की गई जबकि सरकार के तमाम विभाग 6.15 लाख करोड़ रुपये के बजट की 50 प्रतिशत राशि भी खर्च नहीं कर सके थे।

उदयवीर ने कहा, अब फिर वही हो रहा है, प्रदेश सरकार के तमाम विभाग गत फरवरी में 7.36 लाख करोड़ रुपये के लाए गए बजट में आवंटित धनराशि खर्च करने में फिसड्डी साबित हुए। इसके बाद अब फिर दूसरी बार अनुपूरक बजट लाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि महाकुंभ के आयोजन में जो खर्च हो रहा है, उसके लिए ही अनुपूरक बजट लाया जा रहा। उदयवीर कहते हैं कि महाकुम्भ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और एक माह पहले योगी सरकार अनुपूरक बजट ला रही है। अनुपूरक बजट एक माह में कैसे पूरा खर्च होगा, यह देखना होगा।

शीतकालीन सत्र में 9 अध्यादेश भी लाए जाएंगे

फिलहाल विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही नौ अध्यादेश भी लाए जाएंगे। 17 दिसम्बर को अनुपूरक बजट पेश  होगा और 18 दिसम्बर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, जिसके बाद उसे पारित किया जाएगा। 19 व 20 दिसम्बर को विधायी कार्य होंगे।

सदन में ये नौ अध्यादेश रखे जाएंगे :-

  1. उप्र गो-सेवा आयोग (संशोधन) अध्यादेश 2024 
  2. उप्र निजी विश्वविद्यालय (सातवां संशोधन) अध्यादेश 2024
  3. उप्र निजी विश्वविद्यालय (आठवां संशोधन) अध्यादेश 2024
  4. उप्र निजी विश्वविद्यालय (नौवां संशोधन) अध्यादेश 2024
  5. उप्र माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2024
  6. उप्र निजी विश्वविद्यालय (दसवां संशोधन) अध्यादेश 2024
  7. उप्र राज्य क्रीडा विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश 2024
  8. उप्र राज्य लोक सेवा आयोग (प्रकिया का विनियमन) (संशोधन) अध्यादेश
  9. उप्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग (संशोधन) अध्यादेश 2024

You Might Also Like

सीएम योगी बोले- डिजिटलीकरण की ओर आगे बढ़ रहीं ग्राम पंचायतें, अब गांव भी शहरों की तरह बनेंगे स्मार्ट
खरगे का आरोप- केंद्र सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया
राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत को दीं शुभकामनाएं, कहा – भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका को बनाया मजबूत
यूपी में शत्रु सम्पत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा, सीएम योगी सख्त काररवाई का दिया निर्देश
केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कम आबादी वाले समुदायों को राज्यों में मिल सकता है अल्पसंख्यक दर्जा
TAGGED:Supplementary budgetupyogi government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?