1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. योगी कैबिनेट की मंजूरी : यूपी सरकार का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा
योगी कैबिनेट की मंजूरी : यूपी सरकार का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा

योगी कैबिनेट की मंजूरी : यूपी सरकार का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा

0
Social Share

लखनऊ, 6 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार का मानसून सत्र आगामी 19 सितम्बर से शुरू होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। इस संदर्भ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को आज ही निवेदन भेजा गया।

कैबिनेट बैठक में कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी

मंत्रीद्वय सूर्यप्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा ने यूपी कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें नगर विकास के 12 प्रस्ताव शामिल थे। कैबिनेट ने चार नए नगर पंचायतों को मंजूरी दी तो अब कुल 756 नगर निकाय होंगे।

देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय की सीमा का विस्तार होगा

कैबिनेट के फैसलों के अनुसार देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय का सीमा विस्तार होगा। फर्रुखाबाद के कांपिल तक सीमा विस्तार तो संकिसा को नगर पंचायत बनाया जाएगा जबकि अयोध्या की मां कामख्या नगर पंचायत बनेगी।

कृषि विभाग के 3 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर

किसानों के लिए खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के लिए 192 करोड़ राशि के जरिए 24 करोड़ किसानों को लाभ दिया जाएगा, इसपर स्वीकृति मिली। किसानों के हित में विभिन्न परिस्थितीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के संदर्भ में निम्न निर्णय लिए गए

  • प्रदेश में फसलों में प्रतिवर्ष खरपतवार की वजह से 15-20% क्षति,फसली रोगों से 26% क्षति,20% क्षति कीटों से,7% क्षति भंडारण से,6%चूहों से,8% क्षति अन्य कारकों से होती है।
  • इस संदर्भ में आज अगले 5 वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक क्षति को कम किये जाने के लिए योजना को मंजूरी मिली।
  • अगले 5 वर्ष में 192 करोड़ 57 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।
  • मौजूदा वित्तीय वर्ष में 34 करोड़ 17 लाख रुपये व्यय किए जाएगे,जिनसे किसानों को लाभ दिया जाएगा।
  • फसलों के सुरक्षित रखे जाने हेतु 2/3/5 क्विंटल की बखारी भी 50% के अनुदान पर किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना में 2022 से 27 तक 41 लाख 42 हजार किसान योजना से आच्छादित किए जाएंगे।

नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पर मुहर

  • चार नई नगर पंचायतों के प्रस्ताव को मंजूरी, कुशीनगर की मथौली, देवरिया की हेतिमपुर, अयोध्या की मां कामाख्या, फर्रुखाबाद की संकिसा के गठन को मंजूरी। इसके बाद अब नगर पंचायतों की कुल संख्या 756 हो गई।
  • देवरिया नगरपालिका परिषद का सीमा विस्तार, अलीगढ़ नगर निगम का सीमा विस्तार को मंजूरी।
  • नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को मंजूरी – बांदा की बिसंडा, बाराबंकी की रामनगर, शाहजहांपुर की अल्हागंज, कुशीनगर की रामकोला,लखीमपुर खीरी की धौरहरा, फर्रुखाबाद की कंपिल के विस्तार को मंजूरी।
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code