hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ का डंका, जानें सपा-बसपा- कांग्रेस और अन्य का हाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ का डंका, जानें सपा-बसपा- कांग्रेस और अन्य का हाल
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ का डंका, जानें सपा-बसपा- कांग्रेस और अन्य का हाल

Vinayak Barot
Last updated: May 13, 2023 1:46 pm
Vinayak Barot
Published: May 13, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 13 मई। उत्तर प्रदेश में 760 शहरी स्थानीय निकायों के साथ स्वार और छानबे विधानसभा क्षेत्रों में हुये उपचुनाव की मतगणना शनिवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी है। अंतिम रुझानों के अनुसार 17 नगर निगमों में से झांसी और गोरखपुर की मेयर सीट भाजपा जीत चुकी है जबकि 14 में भाजपा के महापौर प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। सिर्फ आगरा में बसपा उम्मीदवार आगे है।

वहीं रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर 14वें चरण की मतगणना के बाद अपना दल (एस) प्रत्याशी शफीक अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 2218 वोट से बढ़त बनाये हुये हैं जबकि छानबे उपचुनाव की मतगणना के सातवें चरण के बाद सपा की कीर्ति कौल भाजपा उम्मीदवार से 3248 मतों से आगे चल रही थीं।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार 760 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 353 स्थानों पर मतगणना का काम जारी है वहीं रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुये उपचुनाव में वोटों की गिनती की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 17 नगर निगमों के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से किया गया था जबकि 195 नगर पालिका परिषदों और 544 नगर पंचायतों समेत अन्य शहरी स्थानीय निकायों में मतपत्रों का उपयोग किया गया था।

मतगणना में 17 नगर निगमों के महापौर और 1420 पार्षदों की तस्वीर साफ हो जायेगी जबकि 199 पालिका परिषदों के अध्यक्षों और 5,327 सदस्यों के अलावा नगर पंचायतों के अध्यक्षों और 7,177 सदस्यों के लिये मतों की गिनती की जायेगी जबकि 199 पालिका परिषदों के अध्यक्षों और 5,327 सदस्यों के अलावा नगर पंचायतों के अध्यक्षों और 7,177 सदस्यों के लिये मतों की गिनती की जा रही है।

नगर निगम मथुरा वृन्दावन के चुनाव में पहले दो राउन्ड में महापौर के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल अन्य सात प्रत्याशियेां से बराबर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे चक्र में भाजपा के विनोद अग्रवाल को 15287 मत मिले जब कि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी श्याम सुन्दर उपाध्याय बिट्टू को 3785 मत मिले। इसी राउन्ड में कांग्रेस के दूसरे गुट के प्रत्याशी राजकुमार रावत को 2903 मत ही मिल सके।

शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव की मतगणना गांधी फैज- ए आम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे है।मतगणना स्थल पर भरी पुलिस बल के साथ अर्ध सैनिक बल को भी लगाया गया है।

20 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी के जिसके लिए 40 टेबल लगाई गई है। 20 टेबल पर मेयर पद के मतों की गिनती की जाएगी और 20 टेबल पर पार्षदों के मतों की गिनती होगी। तहसील जलालाबाद, पुवायां और तिलहर में भी मतगणना हो रही है। मेयर पद के दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा निखत इकबाल काग्रेस प्रत्याशी से 6894 वोटो से आगे चल रही है।

प्रशासन ने जीतने वाले प्रत्याशियों के लिए जुलूस निकालने पर भी रोक लगा दी गई है। बही जिला अधिकारी उमेश प्रताप ने बताया कि बैलेट पेपर और ईवीएम से दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी कर ली गई है।सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से कर ली गई है।

आगरा नगर निगम के मेयर की दौड़ में बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी लता वाल्मीकि आगे चल रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी की हेमलता दिवाकर कुशवाह दूसरे स्थान पर हैं। इस बीच वार्डों में पहली जीत भी बसपा की झोली में गई। वार्ड 01 से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मीना देवी ने लगभग 1700 वोटों से जीत दर्ज करने की सूचना मिली है। उन्हें 2991 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रही भाजपा की इंद्रावती को 1232 वोट मिले।

कौशांबी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मतगणना स्थल पर पत्रकारों को जाने से रोका जा रहा है। एडीएम ने बाबू सिंह सयारा मतगणना स्थल पर पत्रकारों को कवरेज करने से रोका, जिसके बाद मतगणना स्थल के बाहर पत्रकार धरने पर बैठ गये।

You Might Also Like

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, भरूच और जामनगर को देंगे 9 हजार 460 करोड़ की सौगात
Lok Sabha Elections 2024: आखिरी चरण में वाराणसी समेत यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी
आम लोगों पर अधिक कर लगाकर ‘मुनाफा कमा रही है’ सरकार : चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
नवाब मलिक को लेकर दोनों डिप्टी सीएम में तकरार, देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को लिखा पत्र
हिमाचल प्रदेश : सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे डिप्टी सीएम, रविवार को शपथ ग्रहण समारोह
TAGGED:BJPbspCOngressspUP civic electionsYogi Adityanath's sting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?