hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: याहू का खुलासा: सबसे ज्यादा सर्च किए गए प्रधानमंत्री मोदी, ‘किसानों का आंदोलन’ टॉप न्यूजमेकर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > याहू का खुलासा: सबसे ज्यादा सर्च किए गए प्रधानमंत्री मोदी, ‘किसानों का आंदोलन’ टॉप न्यूजमेकर
राजनीतिहिन्दी

याहू का खुलासा: सबसे ज्यादा सर्च किए गए प्रधानमंत्री मोदी, ‘किसानों का आंदोलन’ टॉप न्यूजमेकर

Vinayak Barot
Last updated: December 4, 2021 11:16 am
Vinayak Barot
Published: December 4, 2021
Share
SHARE

नयी दिल्ली, 3 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी याहू सर्च इंजन पर सर्च किये जाने वाली हस्तियों में टॉप पर रहे और किसान आंदोलन टॉप न्यूजमेकर रहा है। मादक पदार्थों के कारण चर्चा में आये अभिनेता शाहरूख के पुत्र आर्यन खान ने टॉप न्यूजमेकर की सबसे ज्यादा सर्च की गई लिस्ट में डेब्यू किया है। याहू ने आज भारत के लिये 2021 ईयर इन रिव्यू की घोषणा की। यह यूजरों के रोजाना के सर्च की आदतों पर आधारित साल की टॉप हस्तियों, न्यूजमेकर्स और घटनाओं का एक संकलन है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे ज्यादा सर्च की गई हस्ती का खिताब मिला है। 2017 से लगातार यह स्थान उन्हीं के पास है (पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के टॉप स्थान पर आने के साथ, इसमे थोड़ी गिरावट आई थी)। क्रिकेटर विराट कोहली, जिनका साल उतार-चढ़ाव से भरा रहा, वह नंबर 2 पर रहे, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत के साथ टॉप 3 में जगह बनाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2021 के सबसे अधिक सर्च किये गये राजनेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं, ममता बनर्जी ने पिछले साल से अपनी स्थिति में सुधार किया है और नंबर 2 पर आ गई हैं। राहुल गांधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जो पंजाब में चुनाव की वजह से चर्चाओं में हैं और भाजपा के अमित शाह टॉप 5 में हैं।

प्रशंसकों ने लोकप्रिय टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक चले जाने पर शोक व्यक्त किया, उन्हें नंबर 4 का स्थान मिला। इस साल की सूची में उल्लेखनीय रूप से एक नया प्रवेश था, अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का, जो सबसे ज्यादा सर्च की गई हस्तियों की सूची में नंबर 7 पर रहे। अक्टूबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद ऑनलाइन बढ़ी दिलचस्पी के साथ, उनका यह स्थान रहा।

कथित विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ ‘भारतीय किसानों का आंदोलन’, एक साल में, 2021 का टॉप न्यूजमेकर था। स्टार बेटे के लिये तनावपूर्ण अक्टूबर की मिनट-दर-मिनट खबरों के साथ आर्यन खान नंबर 2 पर रहे। एडल्ट फिल्म के मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा भी 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले न्यूजमेकर्स में से एक थे, वे नंबर 3 पर रहे। अन्य टॉप सर्च में भारत के ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह नंबर 9 पर रहे, जिनकी मृत्यु कोविड से हुई थी, वहीं ‘ब्लैक फंगस’ नंबर 5 और अफगानिस्तान संकट नंबर 10 पर रहा।

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला 2021 में भारत के सबसे ज्यादा सर्च किये गये मेल सेलिब्रिटी में थे, वहीं सबसे ज्यादा सर्च की गई मेल सेलिब्रिटी की लिस्ट में पुनीत राजकुमार का स्थान 4 नंबर पर था। सलमान खान और अल्लू अर्जुन क्रमश: 2 और 3 पर रहे। थेस्पियन दिलीप कुमार नंबर 5 पर रहे, जिनकी 98 साल की उम्र में मौत हो गई, उन्हें उनके फैन्स ऑनलाइन अंतिम विदाई दे रहे थे।

दूसरे बेटे के आने और ‘द प्रेग्नेंसी बाइबल’ लिखने के बाद एक्टर करीना कपूर खान, 2021 में भारत की सबसे ज्यादा सर्च की गई फीमेल सेलिब्रिटी रहीं। ‘सूर्यवंशी’ की सफलता और निजी खबरों की वजह से फैन्स की ऑनलाइन दिलचस्पी की वजह से एक्टर कैटरीना कैफ नंबर 2 पर रहीं। प्रियंका चोपड़ा जोनस (नंबर 3), आलिया भट्ट (नंबर 4), दीपिका पादुकोण (नंबर 5), भारत की सबसे ज्यादा सर्च की गई फीमेल सेलिब्रिटी रहीं। इस साल की लिस्ट में नया प्रवेश करने वाली समांथा रूथ प्रभु अपने पेशेवर और निजी मामलों की वजह से नंबर 10 पर रहीं। ‘द फैमिली मैन 2’ में अपने किरदार के लिये समीक्षकों की तारीफें हासिल करने वाली इस एक्टर ने हाल ही में एक्टर नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा की थी।

टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलॅन मस्क ने रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले बिजनेस पर्सन के रूप में शीर्ष स्थान पाने में पीछे छोड़ दिया। बिल गेट्स , एयर इंडिया की बिक्री के पीछे रतन टाटा और बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने शीर्ष 5 में जगह बनाई।

You Might Also Like

उत्तराखंड : अंकिता भंडारी के परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाने की मांग
अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, कहा – कॉरपोरेट फ्रॉड की भरपाई के लिए हुई थी नोटबंदी
अतीक और अशरफ की हत्या की स्वतंत्र जांच का अनुरोध करने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय करेगा सुनवाई
फीफा विश्व कप : अर्जेंटीनी कप्तान लियोनेल मेसी ने की संन्यास की घोषणा, 18 दिसंबर को खेलेंगे आखिरी मैच
उदयपुर में धारा 144 लागू : दो छात्रों के बीच चाकूबाजी के बाद बढ़ा बवाल, 6 से ज्यादा वाहन फूंके गए
TAGGED:aaryan khanMamta Banerjeepm modiYahoo
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?