1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. विश्व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट 2022 : दुनिया की जनसंख्‍या ने आज छू लिया 8 अरब का आंकड़ा
विश्व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट 2022 : दुनिया की जनसंख्‍या ने आज छू लिया 8 अरब का आंकड़ा

विश्व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट 2022 : दुनिया की जनसंख्‍या ने आज छू लिया 8 अरब का आंकड़ा

0
Social Share

संयुक्त राष्ट्र, 15 नवम्बर। विश्‍व की जनसंख्‍या आज, 15 नवम्बर को आठ अरब हो गई। संयुक्‍त राष्‍ट्र के जनसंख्‍या प्रभाग के निदेशक जॉन विल्मथ ने कहा कि जनसंख्‍या आठ अरब तक पहुंचना मानव सफलता का संकेत है, लेकिन यह हमारे भविष्‍य के लिए बहुत बड़ा जोखिम भी है।

अगले वर्ष चीन को पछाड़ सर्वाधिक आबादी वाला देश बन सकता है भारत

विश्‍व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट 2022 के अनुसार 2023 के दौरान जनसंख्‍या के मामले में चीन को पछाड़कर भारत के विश्‍व का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला देश बनने की संभावना है।

वर्ष 1950 के बाद सबसे धीमी दर से बढ़ रही जनसंख्या

दरअसल, वार्षिक विश्‍व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्‍या 1950 के बाद सबसे धीमी दर से बढ़ रही है। 2020 में विश्‍व की जनसंख्‍या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से भी कम रही।

वर्ष 2100 में विश्व की जनसंख्या 10 अरब पार कर जाएगी

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा कि मनुष्‍य की उम्र लंबी होने और एशिया तथा उप-सहारा अफ्रीका के कुछ देशों में तेजी से वृद्धि के कारण जनसंख्‍या बढ़ी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के नवीनतम अनुमान के अनुसार वैश्विक जनसंख्‍या 2030 में आठ अरब 50 करोड़, 2050 में 9 अरब 70 करोड़ और 2100 में 10 अरब 40 करोड़ हो जाएगी।

हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस

इससे पहले 2011 में दुनिया की आबादी सात अरब(700 करोड़) हुई थी, जबकि 1998 में 600 करोड़। वहीं, 11 जुलाई 1987 को 500 करोड़। इसी कारण हर वर्ष 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ भी मनाया जाता है।

आंकड़ेबाजी से लगाया जाता है वैश्विक जनसंख्या का अनुमान

हालांकि वैश्विक जनसंख्या मामने का कोई स्पष्ट पैरामीटर नहीं है। यह सिर्फ आंकड़ेबाजी और उसका खेल है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक संस्था यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) है, जो अलग-अलग देशों और इलाकों से जुड़े आंकड़े जुटाती है और उसके आधार पर आबादी का अनुमान लगाती है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code