hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एअर एंडिया के विशेष विमान से घर लौट रही विश्व चैम्पियन टीम इंडिया, गुरुवार की सुबह दिल्ली में लैंड करेगी फ्लाइट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एअर एंडिया के विशेष विमान से घर लौट रही विश्व चैम्पियन टीम इंडिया, गुरुवार की सुबह दिल्ली में लैंड करेगी फ्लाइट
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

एअर एंडिया के विशेष विमान से घर लौट रही विश्व चैम्पियन टीम इंडिया, गुरुवार की सुबह दिल्ली में लैंड करेगी फ्लाइट

Revoi Editor
Last updated: July 3, 2024 6:21 pm
Revoi Editor
Published: July 3, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 जुलाई। कैरेबियाई धरती पर पिछले शनिवार को ICC टी20 विश्व कप जीतने के साथ देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली रोहित शर्मा की टीम इंडिया अंततः स्वदेश के लिए चल पड़ी है। ‘बेरिल’ तूफान के चलते टीम की रवानगी इतनी विलंबित हुई। फिलहाल, बारबेडोस से आज तड़के (वेस्टइंडीज के समयानुसार) भारतीय टीम को लेकर उड़ा एअर इंडिया का विशेष विमान गुरुवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। घर वापसी पर टीम इंडिया का स्वैग से स्वागत किया जाएगा।

दिल्ली में पीएम मोदी से भेंट के बाद मुंबई में खुली बस में परेड की तैयारी

मीडिया की खबरों के अनुसार विश्व चैम्पियन भारतीय टीम का गुरुवार को व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। स्वदेश लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ियों से पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे। उसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी ओपन बस में परेड करेंगे और 17 वर्ष पूर्व हुए समारोह की यादें ताजा करेंगे

🏆🇮🇳 Join us for the Victory Parade honouring Team India's World Cup win! Head to Marine Drive and Wankhede Stadium on July 4th from 5:00 pm onwards to celebrate with us! Save the date! #TeamIndia #Champions @BCCI @IPL pic.twitter.com/pxJoI8mRST

— Jay Shah (@JayShah) July 3, 2024

वानखेड़े स्टेडियम के पास खुली बस में परेड होगी

बीसीसीआई ने मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम के पास खुली बस में परेड कराने का फैसला किया है। वानखेड़े स्टेडियम तक एक किलोमीटर लंबी बस परेड हो सकती है। मुंबई में बड़े पैमाने पर प्रशंसकों द्वारा स्वागत किए जाने की उम्मीद है। उसके बाद स्टेडियम में ही एक छोटा समारोह होगा।

Mentally, we are still here! 🥳#T20WorldCup | #TeamIndia pic.twitter.com/Yo5bnZ1DdZ

— BCCI (@BCCI) July 3, 2024

स्मरण रहे कि भारत ने जब 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब भी टीम ने मुंबई में ओपन बस में परेड कर जश्न मनाया था। दरअसल, भारत ने 11 वर्ष बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी, 13 वर्ष बाद कोई विश्व कप और 17 वर्ष बाद टी20 विश्व कप जीता है।

गौरतलब है कि भारत ने बीते शनिवार (29 जून) को केंजिंगटन ओवल में अंतिम गेंद तक खिंचे रोमांचक उतार-चढ़ाव से भरपूर खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। लेकिन अति तीव्र ‘बेरिल’ तूफान के कारण टीम इंडिया बारबेडोस से तय शेड्यूल के मुताबिक नहीं निकल पाई। भारतीय टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, बीसीसीआई के कुछ अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार तूफान की वजह से फंस गए।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था

भारतीय टीम को सोमवार को भारत के लिए रवाना होना था, लेकिन तूफानी हवाओं के दस्तक देने की वजह से बारबेडोस लगभग लॉकडाउन जैसी स्थिति में पहुंच गया था। ऐसे में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था की। फ्लाइट में वे भारतीय पत्रकार भी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए गए थे।

You Might Also Like

पुलवामा आतंकी हमला: सत्यपाल मलिक ने अमित शाह पर किया पलटवार, कही यह बड़ी बात
टाटा आईपीएल : ऐतिहासिक प्रदर्शन के बीच लखनऊ सुपर जाएंट्स को प्लेऑफ का टिकट, केकेआर की चुनौती समाप्त
सरकार की है संसद चलाने की जिम्मेदारी : राहुल गांधी
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की WFI की याचिका, विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी
वित्त वर्ष 24-25 की दूसरी छमाही में भारत की इंडस्ट्रियल वृद्धि दर बढ़ेगी, महंगाई में आएगी कमी : रिपोर्ट
TAGGED:CricketICC t20 world cupspecial Air India flightWorld champion team India is returning home
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?