hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व बैंक ने 2022-23 में भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर 6.5 फीसदी किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > विश्व बैंक ने 2022-23 में भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर 6.5 फीसदी किया
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

विश्व बैंक ने 2022-23 में भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर 6.5 फीसदी किया

Vinayak Barot
Last updated: October 7, 2022 1:23 am
Vinayak Barot
Published: October 7, 2022
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 6 अक्टूबर। विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के बिगड़ते माहौल का हवाला देते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। यह पिछले वर्ष जून में उसकी ओर से किए गए अनुमान से एक प्रतिशत कम है।

फिलहाल भारत दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में मजबूती से उबर रहा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले जारी अपने नवीनतम दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस में बैंक ने हालांकि कहा कि भारत दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में मजबूती से उबर रहा है। पिछले वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

हैंस टिमर बोले – भारत के पास विवेकपूर्ण मौद्रिक नीति है

दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था ने दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत मजबूत विकास और अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के लिए लाभ ये है और उन्होंने अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन इस मामले में किया है कि उनके ऊपर एक बड़ा ऋण नहीं है, इसलिए इस तरफ से कोई समस्या नहीं आ रही है। भारत के पास विवेकपूर्ण मौद्रिक नीति है।’

भारत और सभी देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय वातावरण बिगड़ रहा

हैंस टिमर ने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था ने विशेष रूप से सेवा क्षेत्र और विशेष रूप से सेवा निर्यात में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन हमने अभी शुरू हुए वित्तीय वर्ष के लिए पूर्वानुमान को डाउनग्रेड कर दिया है और इसका मुख्य कारण है कि भारत और सभी देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय वातावरण बिगड़ रहा है। हम इस वर्ष के मध्य में दुनिया में एक प्रकार से अर्थव्यवस्था के धीमे होने के पहले संकेत देख रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि कैलेंडर वर्ष की दूसरी छमाही कई देशों में कमजोरी दिख रही है और भारत में भी अपेक्षाकृत कमजोरी रहेगी।

You Might Also Like

वित्त मंत्री सीतारमण ने दी जानकारी : पीएम जन धन योजना ने रचा इतिहास, गरीबों के बैंक खातों की संख्या 55 करोड़ के पार
इंडोनेशिया में प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण में मदद करेगा भारत, पीएम मोदी कल करेंगे इस प्रोजेक्ट की शुरुआत
कंगना से जब कपिल शर्मा ने पूछा- ‘इतने दिन हो गए, कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई’, जानें फिर क्या हुआ
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ की गई अंत्येष्टि
Karwa Chauth आज: नकारात्मकता दूर कर, करता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार
TAGGED:India's growthIndian Economyworld bank
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Roving Periscope: Biden lets Trump’s H-1B visa ban expire

virendra pandit
virendra pandit
April 1, 2021
योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2025 : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु व किरण जॉर्ज परास्त
एडिलेड दिवा-रात्रि टेस्ट : ट्रैविस हेड के तूफानी शतक के बाद बोलैंड व कमिंस का जलवा, टीम इंडिया हार के खतरे में फंसी
भारत सरकार को आघात : कनाडा में एएआई और एअर इंडिया की लाखों डॉलर की संपत्तियां जब्त
हेमंत सोरेन की छिनेगी कुर्सी! चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?