1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. महिला प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम की घोषणा, नवी मुंबई व वडोदरा में 9 जनवरी से खेले जाएंगे मैच
महिला प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम की घोषणा, नवी मुंबई व वडोदरा में 9 जनवरी से खेले जाएंगे मैच

महिला प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम की घोषणा, नवी मुंबई व वडोदरा में 9 जनवरी से खेले जाएंगे मैच

0
Social Share

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आयोजन नौ जनवरी से पांच फरवरी तक होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को यहां WPL के कार्यक्रम की घोषणा की। अगले सत्र के मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुकाबले होंगे। फाइनल मैच वडोदरा में खेला जाएगा।

पिछले तीन सत्रों में दो बार चैम्पियन रहा है मुंबई इंडियंस

महिला प्रीमियर लीग 2023 में शुरू हुई थी। पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीता है जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन बार उपविजेता रही है। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। 2024 में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजेता बनी थी। वहीं, 2024 में मुंबई इंडियंस ने फिर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता।

2026 सीजन से पहले नीलामी आयोजित की जाएगी

2026 सीजन से पहले नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी के बाद सभी टीमों का स्वरूप बदल जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज को नया कप्तान मिलेगा। लगातार तीन बार फाइनल में पहुंचने वाली कप्तान मैग लेनिंग को टीम ने रिलीज कर दिया है। इसके अलावा, यूपी वॉरियर्ज ने भी दीप्ति शर्मा को रिलीज किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लगातार तीन साल शानदार प्रदर्शन करने वाली ये खिलाड़ी अगले सीजन में किस टीम की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी।

देखा जाए तो नवी मुंबई पिछले कुछ वर्षों में महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों और महिला प्रीमियर लीग के लिए प्रमुख स्थल के रूप में उभरा है जबकि वडोदरा में होने वाले मुकाबले क्षेत्रीय दर्शकों के लिए रोमांचक होंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code