hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आर्थिक मजबूती बढ़ने के साथ कर का बोझ और कम होगा : यूपीआईटीएस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > आर्थिक मजबूती बढ़ने के साथ कर का बोझ और कम होगा : यूपीआईटीएस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशराज्यहिन्दी

आर्थिक मजबूती बढ़ने के साथ कर का बोझ और कम होगा : यूपीआईटीएस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

Revoi Editor
Last updated: September 25, 2025 1:13 pm
Revoi Editor
Published: September 25, 2025
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के साथ ही जनता पर कर का बोझ कम होता जाएगा। उन्होंने जीएसटी में सुधार को एक सतत प्रक्रिया करार दिया।

प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला’ (यूपीआईटीएस) का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी में हाल के संरचनात्मक सुधार भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे और लोगों की बचत को बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने 2017 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करके अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में सुधार किए, जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था जिसके बाद इस साल सितंबर में और सुधार किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हम यहीं नहीं रुकेंगे… जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, कर का बोझ कम होता जाएगा… देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी में सुधार जारी रहेगा।’’

मोदी ने 12 लाख रुपये सालाना तक की आय को कर मुक्‍त करने और जीएसटी 2.0 सुधार जैसे उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘ आज 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्‍त करने और नए जीएसटी सुधार से ही इस साल देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत होने जा रही है।’’

मोदी ने कहा कि देश एक जीवंत रक्षा क्षेत्र विकसित कर रहा है। एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है जहां हर चीज पर ‘मेड इन इंडिया’ का चिह्न हो। उन्होंने कहा कि रूस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में स्थापित एक कारखाने में जल्द ही एके-203 राइफल बनाने का काम शुरू होगा। प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते अनुसंधान एवं नवाचार में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया।

वैश्विक निवेश को आमंत्रित करते हुए मोदी ने कहा कि भू-राजनीतिक व्यवधानों एवं अनिश्चितता के बावजूद देश का विकास आकर्षक बना हुआ है। मोदी ने भारत में विकास की अनुकूल परिस्थितियों का जिक्र किया और कहा, ‘‘ हमारे पास लोकतांत्रिक और राजनीतिक स्थिरता है… भारत के पास युवा एवं कार्य कुशल श्रम शक्ति और युवा उपभोक्ता आधार है। यह सारी बातें दुनिया में किसी दूसरे देश में नहीं हैं।’’

You Might Also Like

मुजफ्फरनगर दंगा: पूर्व मंत्री सईदुज्जमा और पूर्व सांसद कादिर राणा समेत 9 नेताओं के खिलाफ आरोप तय, अगली सुनवाई पांच मार्च को
केदारनाथ में बर्फबारी के चलते रोका गया श्रद्धालुओं का पंजीकरण
ललन सिंह का JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा, 29 दिसम्बर को दिल्ली की बैठक में होगा अंतिम फैसला
उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ‘RSS@100’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- संघ ने मजबूत की सेवा, एकता व राष्ट्र निर्माण की भावना
माइटी-एमएचआई के संयुक्त पहल से ईवी क्षेत्र में देसी टेक्‍नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा
TAGGED:Economic strengthInaugurationpm moditax burden: UPITS
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?