hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे: आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने कहा…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे: आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने कहा…
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे: आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने कहा…

Revoi Editor
Last updated: April 14, 2025 12:10 pm
Revoi Editor
Published: April 14, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर ने हम देशवासियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित-भारत का संविधान- दिया जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सबसे शक्तिशाली औजार है।’’

उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने देश की प्रगति व एकता के लिए समावेशिता को अपना परम कर्तव्य बताया और सभी के अधिकारों की रक्षा करने पर पुरज़ोर बल दिया। खरगे ने कहा, ‘‘आंबेडकर की 135वीं जयंती पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पुनः दोहराते हैं। कांग्रेस पार्टी ये शपथ लेती है कि हम संवैधानिक मूल्यों की रक्षा व लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।’’

गौरतलब है कि आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत करने और संविधान निर्माण का श्रेय जाता है।

You Might Also Like

कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात के बाद अजित डोभाल गृहमंत्री शाह से मिले, जानें वजह?
ACT हॉकी : गत चैम्पियन भारत की लगातार चौथी जीत, हरमनप्रीत के दो गोल से कोरिया को 3-1 से दी शिकस्त
आईसीसी ने नियमों के उल्लंघन को लेकर श्रीलंका क्रिकेट को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा : समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत, कई घायल
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन : पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में
TAGGED:Ambedkar JayantiCommittedCOngressconstitutional valuesDEFENCE
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?