1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत और सर्बिया के बीच सहयोग की व्यापक संभावना : नायडू
भारत और सर्बिया के बीच सहयोग की व्यापक संभावना : नायडू

भारत और सर्बिया के बीच सहयोग की व्यापक संभावना : नायडू

0
Social Share

नई दिल्ली, 21 सितम्बर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि भारत और सर्बिया के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं और दोनों देश युवा मामले, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग कर सकते हैं। नायडू ने उप राष्ट्रपति निवास पर सर्बिया के विदेश मंत्री निकोला सेलाकोविक से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि भारत और सर्बिया गुट निरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक सदस्य रहे हैं और दोनों देश परंपरागत मित्र हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश के संबंध विश्वास और भरोसे पर आधारित हैं।

उप राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देश कारोबार, युवा मामले, प्रौद्योगिकी, विज्ञान और खेलों में सहयोग बढ़ा सकते हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code