hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रंगदारी के आरोपित मंत्री पर AAP का क्या है प्लान? भगवंत मान बोले – उन्हें दिवाली मनाने दीजिए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > रंगदारी के आरोपित मंत्री पर AAP का क्या है प्लान? भगवंत मान बोले – उन्हें दिवाली मनाने दीजिए
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रंगदारी के आरोपित मंत्री पर AAP का क्या है प्लान? भगवंत मान बोले – उन्हें दिवाली मनाने दीजिए

Vinayak Barot
Last updated: October 21, 2022 12:23 pm
Vinayak Barot
Published: October 21, 2022
Share
SHARE

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर। पंजाब में कथित ‘जबरन वसूली’ के मामले में घिरे आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री फौजा सिंह सरारी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवाब दिया है। मंत्री के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल में मान ने कहा कि उन्हें ‘दिवाली मनाने दीजिए।’ हाल ही में एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर सरारी को जबरन वसूली की योजना बनाते सुना जा रहा है।

पंजाब में सरकार संभालने के बाद उन्होंने पहली बार पत्रकारों से चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान अनौपचारिक बातचीत में जब सरारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘आप दिवाली मनाते हैं औ उन्हें भी दिवाली मनाने दीजिए।’ 29 सितंबर को मान ने कहा था कि उन्होंने सरारी को नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, विपक्ष ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी सरकार?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि आप मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के मूड में नहीं है। सरकार में एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘सत्तारूढ़ पार्टी विपक्ष को यह संदेश देना चाहती है कि उसका अभियान सरकार को दबाव में आने पर मजबूर नहीं कर सकता। साथ ही सरारी की ऑडियो क्लिप से कोई खास मतलब नहीं था। वह केवल बातचीत थी। वे कहीं भी जबरन वसूली के लिए नहीं गए थे।’

गुजरात चुनाव पर ध्यान

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सरकार गुजरात में चुनाव पर ध्यान लगा रही है। वह यहां कोई मामलों को सुलझाने में एनर्जी खराब नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा, ‘कैबिनेट इसी तरह जारी रहेगी। हम देखेंगे कि चुनाव के बाद क्या होता है। शायद वे तब कैबिनेट में फेरबदल कर दें। फिलहाल, सरकार का उन्हें बाहर करने का कोई प्लान नहीं है।’

विपक्ष नहीं है शांत

इधर, विपक्ष भी मामले को लेकर शांत बैठने के मूड में नहीं है। कांग्रेस ने सरारी पर कार्रवाई नहीं करने पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की बात कही है। शुक्रवार को पार्टी शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना देंगे।

क्या कहते हैं मंत्री

सरारी इसे फर्जी बता रहे हैं। उन्होंने कहा था कि इसे एडिट किया गया और गलत तरीके से पेश किया या है। खबर है कि क्लिप 11 सितंबर को लीक हो गई थी। कथित रूप से उनके ही OSD तरसीम लाल कपूर ने इसे लीक किया था। कहा जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदार को बचाने में मदद नहीं करने के चलते मंत्री से दुखी थे।

You Might Also Like

विपक्षी गठबंधन INDIA ने कहा – मणिपुर हिंसा को रोकने में सरकार की नाकामी पीएम की ‘घोर उदासीनता’ दिखाती है
अयोध्या: बाबरी विध्वंस की बरसी पर भगवान श्रीराम की नगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
‘कोरोना के दौरान डिजिटल पेमेंट ने ट्रांजेक्शन को आसान बनाया’, पीएम मोदी ने गिनाए UPI के फायदे
पीएम मोदी ने नगर निकाय चुनावों में NDA के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की, बोले – धन्यवाद, महाराष्ट्र!
गुलाम नबी आजाद की मोदी सरकार को सलाह : UCC लाने के बारे में न सोचें, यह अनुच्छेद 370 खत्म करने जितना आसान नहीं
TAGGED:accused minister of extortion
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

સ્વદેશી ‘ફેલુદા’ કિટ્સથી પ્રથમ વખત વિશ્વભરમાં કોરોનાનું પરિક્ષણ કરાશે

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 11, 2020
देर रात तक चली संसद… नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुई चर्चा, ओम बिरला ने महिला सांसदों की भागीदारी की तारीफ की
करिअर के अंतिम मैच में हारे रोजर फेडरर, भावुक होकर परिवार और फैंस का जताया आभार
पेट्रोलियम कंपनियों को झटका : पेट्रोल निर्यात पर सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर राहत
હ્યૂસ્ટન: આ ભવ્ય સ્ટેડિયમમાં થશે હાઉડી મોદી કાર્યક્રમ, સામે આવી તૈયારીઓની તસવીર
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?