1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल : ‘नबन्ना अभियान’ के दौरान उग्र हुई भाजपा, पुलिस वाहन फूंका, सुकांत मजूमदार हिरासत में
पश्चिम बंगाल : ‘नबन्ना अभियान’ के दौरान उग्र हुई भाजपा, पुलिस वाहन फूंका, सुकांत मजूमदार हिरासत में

पश्चिम बंगाल : ‘नबन्ना अभियान’ के दौरान उग्र हुई भाजपा, पुलिस वाहन फूंका, सुकांत मजूमदार हिरासत में

0
Social Share

कोलकाता, 13 सितम्बर। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘नबन्ना अभियान’ चलाया। इस दौरान कई जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। वहीं, कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में इस मार्च के बीच पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हावड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी भी की।

बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत बोले – डर गईं सीएम

राज्य सरकार के खिलाफ ‘नबन्ना चलो’ विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘सीएम डर गई हैं, यहां जुटे लोगों की ताकत देखकर वह भाग गई हैं। आज यहां केवल 30% हैं, बाकी में से कुछ को बीते दिन ही हिरासत में ले लिया गया था।’

बंगाल में जगह-जगह प्रदर्शन

इससे पहले, आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में सचिवालय के बाहर भी व्यापक प्रदर्शन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस अभियान के जरिए भाजपा कर्यकर्ताओं ने बंगाल में जगह-जगह प्रदर्शन किए।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मार्च की नहीं दी थी अनुमति

उल्लेखनीय है कि बंगाल की टीएमसी सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने ‘नबन्ना अभियान’ चलाया है। इस अभियान में शामिल होने के लिए राज्यभर से भाजपा समर्थक मंगलवार सुबह ही कोलकाता और हावड़ा पहुंचना शुरू हो गए थे। पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को नबन्ना चलो अभियान में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता जाने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया था। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा को ‘नबान्न चलो’ अभियान के लिए अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद भाजपा ने यह मार्च किया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code