hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल : मुकुल रॉय के पीएसी चेयरमैन बनने पर, भाजपा के 8 विधायकों का सभी समितियों से इस्तीफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पश्चिम बंगाल : मुकुल रॉय के पीएसी चेयरमैन बनने पर, भाजपा के 8 विधायकों का सभी समितियों से इस्तीफा
राजनीतिहिन्दी

पश्चिम बंगाल : मुकुल रॉय के पीएसी चेयरमैन बनने पर, भाजपा के 8 विधायकों का सभी समितियों से इस्तीफा

Vinayak Barot
Last updated: July 13, 2021 5:38 pm
Vinayak Barot
Published: July 13, 2021
Share
SHARE

कोलकाता, 13 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ घर लौटे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता मुकुल रॉय को पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) का चेयरमैन बनाये जाने के बाद भाजपा का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा के आठ विधायकों ने विधानसभा की सभी नौ समितियों से इस्तीफा दे दिया है। इसमें मिहिर गोस्वामी, मनोज तिग्गा, कृष्णा कल्याणी समेत अन्य विधायक शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक दल के उप नेता मनोज तिग्गा के नेतृत्व में आठ विधायकों ने स्पीकर बिमान बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने मुकुल रॉय को लोक लेखा समिति का चेयरमैन बनाने का विरोध किया और स्पीकर को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।

टीएमसी ने मुकुल को दिया घर वापसी का ईनाम

ज्ञातव्य है कि लोक लेखा समिति के चेयरमैन का पद विपक्ष के पास रहता है। लेकिन समझा जाता है कि टीएमसी सरकार ने मुकुल रॉय को घर वापसी का ईनाम दिया है। समिति को सरकार के लेखा और वित्त से जुड़े मामलों को देखना होता है।

मनोज तिग्गा के अनुसार उनके अलावा कृष्णा कल्याणी, विष्णु प्रसाद शर्मा, निखिल रंजन डे, दीपक बर्मन, मिहिर गोस्वामी, हर्षित बर्मन और अशोक कीर्तनिया ने विधानसभा की सभी समितियों से इस्तीफा दिया है। इन विधायकों ने नौ जुलाई से इस्तीफा देने का जिक्र किया है। हालांकि इस मसले पर स्पीकर बिमान बनर्जी की ओर से जांच करने की बात भी सामने आई है। कुछ दिनों से मुकुल रॉय को समिति का चेयरमैन बनाने पर हंगामा भी हो रहा है।

You Might Also Like

दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान: एसबीआई
बिहार : मांझी ने गठबंधन में टूट की अटकलों पर लगाया विराम, बोले – एनडीए में रहकर आवाज उठाते रहेंगे
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी : ईरान यात्रा से पहले मौजूदा स्थिति पर कर लें विचार  
सेना ने पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के नाम किए जारी, आतंकवाद रोधी अभियानों में थे तैनात
जय बाबा केदार के जयघोष के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
TAGGED:BJP MLAsChairmanMukul royPACresignwest bengal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?