1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. नव वर्ष 2023 का स्वागत : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजियों के बीच मना शानदार जश्न
नव वर्ष 2023 का स्वागत : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजियों के बीच मना शानदार जश्न

नव वर्ष 2023 का स्वागत : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजियों के बीच मना शानदार जश्न

0
Social Share

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। भारत में नए साल का इंतजार खत्म होने वाला है। कुछ ही घंटों में देशभर में 2023 का जश्न मनेगा और 2022 गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। दो वर्ष बाद बिना कोरोना प्रोटोकॉल के दुनिया के ज्यादातर हिस्से नए साल के जश्न को तैयार है। इसको लेकर भारत में भी लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि सरकार ने सावधानी बरतने की नसीहत भी दी है, जिसमें चीन समेत विदेशों में बढ़ते कोरोना के ग्रॉफ का हवाला दिया गया है।

न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज

इस बीच न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज हो चुका है और वहां बड़ी ही धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है। जोरदार आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2022 को अलविदा कहा और नए साल 2023 का आगाज किया। दरअसल, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हर बार की तरह इस बार भी नए साल (2023) का आगाज सबसे पहले हुआ। इस दौरान मध्य ऑकलैंड के प्रसिद्ध स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटों से सजाया गया है और यहां पर नए साल की पूर्व संध्या जोरदार आतिशबाजी की गई। जब भारत में शाम के करीब 4.30 बजते हैं तो यहां रात के 12 बज जाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का आगाज

ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल 2023 का आगाज हो गया है। इसकी शुरुआत सिडनी शहर में शानदार आतिशबाजी के साथ हुई। भारत की घड़ियों में शाम 6.30 बजे थे, तभी सिडनी में घड़ियों की सुइयों ने मध्यरात्रि 12 बजे का आंकड़ा पार किया। हजारों लोग सिडनी हॉर्बर पर जुटे और आतिशबाजी का नजारा देखा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code