hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हम आपका पीछा नहीं छोड़ने वाले… चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हम आपका पीछा नहीं छोड़ने वाले… चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला
राष्ट्रीयहिन्दी

हम आपका पीछा नहीं छोड़ने वाले… चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला

Revoi Editor
Last updated: July 25, 2025 8:41 am
Revoi Editor
Published: July 25, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जुलाई। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी किए जाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को निराधार और धमकी भरा बताया है। आयोग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कुछ तथ्यों को सभी भारतवासियों को जानना चाहिए। उसके अनुसार, कर्नाटक की मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक भी अपील दायर नहीं की गयी जो एक वैध कानूनी उपाय था।

आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया को लेकर दायर 10 चुनाव याचिकाओं में से एक भी चुनाव याचिका हारने वाले किसी भी कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा दायर नहीं की, जबकि यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 80 के तहत उपलब्ध एक कानूनी उपाय था। आयोग ने कहा “वह यह सोचने पर मजबूर है कि इस प्रकार के आधारहीन और धमकीपूर्ण आरोप मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अब क्यों लगाये जा रहे हैं?”

चुनाव आयोग अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है- राहुल

राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया था कि आयोग संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहा है और उसने कर्नाटक में चुनावी गड़बड़ी होने दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग वैसे काम नहीं कर रहा है जैसा उसे करना चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “सच तो यह है कि चुनाव आयोग अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है। अब हमारे पास कर्नाटक में एक सीट पर चुनाव आयोग द्वारा गड़बड़ी करने की अनुमति देने से 90 प्रतिशत नहीं, बल्कि शत-प्रतिशत ठोस सबूत हैं।”

गांधी ने कर्नाटक की एक सीट पर बड़े पैमाने पर मतदाता पंजीकरण में अनियमितता और मतदाताओं का नाम हटाये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हम चुनाव आयोग को संदेश देना चाहते हैं कि अगर आपको लगता है कि आप बच निकलेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं।”

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: अन्नामय्या में आम से भरा ट्रक पलटा, 9 लोगों की मौत, 11 घायल
बॉलीवुड: विद्या बालन ने ‘अतरंगी रे’ के लिये सारा अली खान की तारीफ, जानें क्या कहा?
आतंकियों का खुला समर्थन दर्शाता है कि पाकिस्तान अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है: सीएम योगी
यूपी के हरदोई में आयकर विभाग ने मजदूर को भेजा सात करोड़ से अधिक का नोटिस, सदमे में परिवार
AAP सांसद संजय सिंह की तिहाड़ जेल से 6 माह बाद हुई रिहाई, समर्थकों ने किया फूलों से स्वागत
TAGGED:COngressELECTION COMMISSIONKarnataka ElectionsLok Sabha electionsRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?