बॉलीवुड में फिर शोक की लहर, अक्षय कुमार की मां का निधन, सलमान समेत कई स्टार्स ने जताई संवेदना

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मां के निधन पर अक्षय कुमार बुरी तरह से टूट गए हैं। वह अपनी मां के काफी करीब थे। अक्षय ने अपनी सफलता का श्रेय हमेशा अपनी मां को दिया है। अक्षय की मां के निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ यानी सलमान खान ने भी एक ट्वीट कर अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दी।

सलमान ने ट्विटर पर एक ट्वीट “प्रिय अक्की, आपकी मां के बारे में सुनकर बेहद दुःख हुआ। इस दुःख की घड़ी में आपके और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।” सलमान के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान के साथ साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दी।

  • इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

अजय देवगन ने लिखा, “प्रिय अक्की, आपकी मां के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। अरूणा जी की आत्मा को शांति मिले। आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।” वहीं, एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, ” आपके इस नुकसान के लिए बेहद खेद है। इस दुःख की घड़ी में आपको और पूरे परिवार के लिए गहरी संवेदना और प्रार्थना।”

  • मां की मौत के बाद अक्षय ने किया था ट्वीट

इससे पहले अक्षय कुमार ने ट्वीट कर अपनी मां की मौत के बारे में जानकारी दी थी। अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, “वह मेरी सब कुछ थीं। आज मैं ऐसा असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं जिसे बता नहीं सकता। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मैं और मेरा परिवार बहुत दुखद घड़ी से गुजर रहा है, मैं आप सभी के प्रेयर्स का सम्मान करता हूं। ओम शांति!”।

RELATED ARTICLES

Most Popular