hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू बोले – ‘वक्फ का सही इस्तेमाल होता तो देश बदल जाता’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू बोले – ‘वक्फ का सही इस्तेमाल होता तो देश बदल जाता’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू बोले – ‘वक्फ का सही इस्तेमाल होता तो देश बदल जाता’

Revoi Editor
Last updated: April 3, 2025 2:40 pm
Revoi Editor
Published: April 3, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 अप्रैल। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद आज इसे राज्यसभा में पेश किया गया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपराह्न लगभग एक बजे उच्च सदन में वक्फ संशोधन बिल को विचार और पारित कराने के लिए पेश किया और कहा कि इस पर JPC से व्यापक चर्चा हुई। इतिहास में कभी किसी बिल पर इतनी लंबी चर्चा नहीं हुई। लोकसभा में विधेयक पर 12 घंटे से ज्यादा समय तक चली चर्चा के बाद बुधवार को मध्यरात्रि बाद लगभग दो बजे वोटिंग के सहारे यह पास हो गया। बिल के पक्ष में 288 वोट डाले गए जबकि विरोध में 232 वोट डाले गए।

सच्चर कमेटी चाहती थी कि वक्फ बोर्ड को मजबूत किया जाए

किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ बिल पर एक करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले। जेपीसी पर सरकार ने सभी के सुझाव लिए। वक्फ बिल पर जेपीसी से विस्तार से चर्चा हुई। सच्चर कमेटी चाहती थी कि वक्फ बोर्ड को मजबूत किया जाए। कमेटी चाहती थी कि महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि वक्फ की संपत्तियों को कुशलता से यूज करते तो रिवेन्यू ज्यादा जनरेट होता। वक्फ का सही इस्तेमाल होता तो देश बदल जाता। उन्होंने बताया कि वक्फ संपत्ति से सालाना 12 हजार करोड़ आय, संपत्ति कितनी बढ़ी, पता नहीं।

"अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने राज्य सरकारों, बौद्धिक समुदाय और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित सभी संबंधित पक्षों से व्यापक चर्चा के बाद इस विधेयक को तैयार कर सदन में प्रस्तुत किया है।" केंद्रीय मंत्री @KirenRijiju आज राज्यसभा में

#WaqfBillAmendment #WaqfBill pic.twitter.com/ROS86ZgR31

— SansadTV (@sansad_tv) April 3, 2025

पिछली सरकारों के अधूरे कार्यों को पूरा करना वक्फ विधेयक का उद्देश्य

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वक्फ विधेयक का उद्देश्य पिछली सरकारों के अधूरे कार्यों को पूरा करना है। विधेयक पारित करने में उन्होंने विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस जो नहीं कर पाई, वो भाजपा कर रही है। मैं कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का समर्थन करने की अपील करता हूं।’

आज की स्थिति में 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां

किरेन रिजिजू ने कहा, ‘आज की स्थिति में 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं। 2006 में यदि सच्चर समिति ने 4.9 लाख वक्फ संपत्तियों से 12,000 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया था, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि ये संपत्तियां अब कितनी आय उत्पन्न कर रही होंगी।’

रिजिजू ने कहा कि 2014 के आम चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले, 5 मार्च 2014 को, यूपीए सरकार ने 123 प्रमुख संपत्तियों को गैर-अधिसूचित कर दिया और उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड को सौंप दिया। ये संपत्तियां आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की थीं।

‘उम्मीद’ होगा वक्फ संशोधन बिल 2025 का नाम

किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल 2025 का नाम उम्मीद (Unified Waqf Management Empowerment Efficiency and Development) होगा। उन्होंने कहा, ‘हमने इस विधेयक में अपील का अधिकार शामिल किया है। यदि आपको ट्रिब्यूनल में अपना अधिकार नहीं मिलता है तो आप इस अपील के अधिकार के तहत अदालत में याचिका दायर कर सकते हैं।’

You Might Also Like

मध्य प्रदेश के रीवा में नहर में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, सीएम शिवराज ने जताया शोक
PM मोदी ने X पर साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- एकता और समान संकल्प से हर लक्ष्य होगा हासिल
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का निधन
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले – ‘राजा की आत्मा ईवीएम मे हैं’
ट्रुथटेल हैकाथॉन चैलेंज की घोषणा, वेव्स-2025 लाइव प्रसारण में गलत सूचना से निपटने के लिए AI-संचालित समाधान करेगा पेश
TAGGED:kiren rijijuWaqf Amendment BillWaqf Bill introduced in Rajya Sabha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?