hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत की बड़ी जीत में विराट कोहली का शतक, पहले वनडे में श्रीलंका 67 रनों से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारत की बड़ी जीत में विराट कोहली का शतक, पहले वनडे में श्रीलंका 67 रनों से परास्त
खेलहिन्दी

भारत की बड़ी जीत में विराट कोहली का शतक, पहले वनडे में श्रीलंका 67 रनों से परास्त

Vinayak Barot
Last updated: January 11, 2023 12:42 am
Vinayak Barot
Published: January 11, 2023
Share
SHARE

गुवाहाटी, 10 जनवरी। शतकवीर विराट कोहली (113 रन, 87 गेंद, एक छक्का, 12 चौके) की अगुआई में शीर्ष क्रम की जबर्दस्त बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने मंगलवार को यहां खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 67 रनों से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

That's that from the 1st ODI.#TeamIndia win by 67 runs and take a 1-0 lead in the series.

Scorecard – https://t.co/262rcUdafb #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/KVRiLOf2uf

— BCCI (@BCCI) January 10, 2023

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य टीम इंडिया ने करिअर का 45वां वनडे शतक जड़ने वाले कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (83 रन, 67 गेंद, तीन छक्के, नौ चौके) व शुभमन गिल (70 रन, 60 गेंद, 11 चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से 50 ओवरों में छह विकेट पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका के करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी

श्रीलंकाई टीम ने भी कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 108, 88 गेंद, तीन छक्के, 12 चौके) के करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी और सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (72) के अर्धशतक की मदद से 300 का आंकड़ा पार किया। लेकिन उमरान मलिक (3-57) व मो. सिराज (2-30) सहित अन्य भारतीय गेंदबाजों के सामने मेहमान दल आठ विकेट पर 306 रनों तक ही पहुंच सका।

For his stupendous knock of 113 off 87 deliveries, @imVkohli is adjudged Player of the Match as #TeamIndia beat Sri Lanka by 67 runs.

Scorecard – https://t.co/MB6gfx9iRy #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/ecI40guZuB

— BCCI (@BCCI) January 10, 2023

रोहित व शुभमन ने पहले विकेट के लिए जोड़े 143 रन

भारतीय पारी की बात करें तो सलामी बल्लेबाजों – रोहित शर्मा और शुभमन ने पहले विकेट के लिए 118 गेंदो पर 143 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। शुभमन 20वें ओवर में आउट हुए तो तीसरे क्रम पर उतरे विराट ने कमान संभाल ली। उन्होंने रोहित, श्रेयस अय्यर (28 रन, 24 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (39 रन, 29 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ मिलकर 300 का स्कोर पार किया। इनमें राहुल व कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी शामिल थी। अंततः कोहली 49वें ओवर में सातवें बल्लेबाज के रूप में कासुन रजिता (3-88) के तीसरे शिकार बने।

स्कोर कार्ड

श्रीलंकाई पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिराज ने छठे ओवरों में 23 रनों के योग पर ही दो बल्लेबाजों को लौटा दिया था। हालांकि ओपनर निसंका ने एक छोर थामे रखा और धनंजय डीसिल्वा (47 रन, 40 गेंद, नौ चौके) के साथ मिलकर चौथे विकेट पर उन्होंने 72 रन जोडे। निसंका पांचवें बल्लेबाज के रूप में 161 पर उमरान मलिक के दूसरे शिकार बने  तो शनाका ने कमान संभाली।

शनाका व रजिता के बीच नौवें विकेट पर नाबाद 100 रनों की साझेदारी

हालांकि श्रीलंका के आठ विकेट पर 38वें ओवर में 206 पर गिर चुके थे। लेकिन शनाका ने दसवें क्रम पर उतरे कासुन रजिता (नाबाद 9) को एक छोर पर खड़ा रखते हुए 73 गेंदों 100 रनों की अटूट साझेदारी से दल को 300 के पार पहुंचाया। फिलहाल मेहमान दल लक्ष्य से काफी दूर रह गया। दोनों टीमों के बीच अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 12 जनवरी को दूसरा वनडे खेला जाएगा।

You Might Also Like

कांवड़ मार्ग पर नेम प्लेट का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, योगी सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई
उच्‍चतम न्‍यायालय ने खारिज की सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं हाईब्रिड मोड में कराने की याचिका  
यूपी : अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, 25 से अधिक लोग घायल
यूपी में दर्दनाक हादसा : अलीगढ़ में कार और मिनी बस की टक्कर के बाद 4 लोग जिंदा जले
ICC टी20 विश्व कप : गत चैम्पियन इंग्लैंड सबसे पहले सेमीफाइनल में, सह मेजबान अमेरिका बाहर
TAGGED:Cricketfirst ODIIndia's big winSri Lanka defeatedVirat Kohli's century
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?