hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विराट कोहली की घोषणा – ‘विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दूंगा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विराट कोहली की घोषणा – ‘विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दूंगा’
खेलहिन्दी

विराट कोहली की घोषणा – ‘विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दूंगा’

Vinayak Barot
Last updated: September 16, 2021 7:01 pm
Vinayak Barot
Published: September 16, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए कहा है कि आगामी अक्टूबर-नवम्बर में प्रस्तावित टी20 विश्व कप के बाद वह क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप (टी20) में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। हालांकि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी साझा की।

कप्तानी छोड़ने के फैसले से बीसीसीआई को अवगत कराया

विराट कोहली ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने मुख्य कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा सहित अन्य साथियों से सलाह लेने के बाद यह फैसला किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह को भी अपने फैसले से अवगत करा दिया है।

कार्यभार प्रबंधन के कारण कप्तानी छोड़ने का फैसला

कोहली ने बताया कि कार्यभार प्रबंधन के कारण उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। यह देखने वाली बात होगी कि कि विश्व कप के बाद भारतीय टीम का टी20 कप्तान कौन होगा। लेकिन रोहित शर्मा उनके उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे हैं।

🇮🇳 ❤️ pic.twitter.com/Ds7okjhj9J

— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2021

टी20 में विराट से बेहतर कप्तान साबित हुए हैं रोहित

विराट ने अब तक 45‌ टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तान की है। इस दौरान टीम को 25 मैचों में जीत और 14 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दो मुकाबले टाई पर खत्म हुए और इतने ही बेनतीजा रहे। विराट की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 65.11 रहा है। वहीं रोहित शर्मा ने 19 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिनमें 15 मैचों में जीत और महज चार में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित की कप्तानी 78.94 फीसदी सफलता मिली है।

कोहली की कप्तानी को लेकर पहले से लगाए जा रहे थे कयास

वैसे देखा जाए तो पिछले कुछ समय से कोहली की कप्तानी छोड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टी20 विश्व कप के बाद कोहली एक दिनी और टी20 प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। रिपोर्ट में कहा गया था कि इन दोनों प्रारूपों में कोहली की जगह टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा कप्तानी संभालेंगे। कोहली अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए सिर्फ टेस्ट प्रारूप में टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन खबरों का खंडन किया था।

You Might Also Like

दशकों से लंबित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
राजस्थान में भीषण हादसा: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत
संजय निषाद के वायरल वीडियो से बढ़ा UP का सियासी पारा, अखिलेश यादव बोले- ‘पश्चाताप या प्रायश्चित
आज रिटायर होगा मिग-21 लड़ाकू विमान, जानें कौन सा विमान लेगा इसकी जगह
दिल्‍ली क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद अफगानिस्तान के लोगों की मदद करेगा : अजित डोभाल
TAGGED:Cricketindian cricket captaint20 formatT20 world cupVirat Kohli
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?