1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. हिमाचल प्रदेश : मंडी में कंगना रनौत को चुनौती देंगे विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस नेतृत्व ने दी मंजूरी
हिमाचल प्रदेश : मंडी में कंगना रनौत को चुनौती देंगे विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस नेतृत्व ने दी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश : मंडी में कंगना रनौत को चुनौती देंगे विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस नेतृत्व ने दी मंजूरी

0
Social Share

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार को घोषणा कर दी कि बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस की और से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार प्रतिभा सिंह इसी सीट से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं, लेकिन इस वर्ष उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस ने अब तक नहीं की है अधिकृत घोषणा

दरअसल, आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय समिति की बैठक में हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों को लेकर नेताओं के बीच मंथन हुआ। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो से तीन नामों की शॉर्टलिस्ट कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अब आगे हाईकमान पर निर्भर करता है कि वो किसी टिकट देते हैं या अपनी सहमति जताते हैं।

लेकिन जब उनसे मीडिया ने मंडी लोकसभा सीट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां से युवा को मौका दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इसमें सभी सीनियर नेताओं ने सहमति जताई है। इसके बाद ही उन्होंने कह दिया कि सभी ने सर्वसम्मति से विक्रमादित्य सिंह का नाम लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जल्द ही नाम आपके सामने होंगे।

बैठक से बाहर निकले हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा जल्द ही मंडी के लिए प्रत्याशी का नाम आपके सामने आएगा। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की ओर से शिमला में विनोद सुल्तानपुरी चुनाव लड़ सकते हैं।

बीते दिनों विक्रमादित्य के इस्तीफे से सुक्खू सरकार में दिखी थी तनातनी

विक्रमादित्य सिंह हाल के विधानसभा चुनाव में शिमला ग्रामीण से विधायक बने थे और उन्हें सुखविंदर सरकार में कबीना मंत्री का पद दिया गया। लेकिन, राज्यसभा चुनाव में इकलौती सीट पर मिली हार से कांग्रेस में अंदरखाने में फूट हो गई थी और इस कारण विक्रमादित्य ने इस्तीफा पेश किया था। हालांकि सुक्खू सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code