hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे : वाराणसी की अदालत में सील कवर में जमा की गई वीडियो रिपोर्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे : वाराणसी की अदालत में सील कवर में जमा की गई वीडियो रिपोर्ट
राष्ट्रीयहिन्दी

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे : वाराणसी की अदालत में सील कवर में जमा की गई वीडियो रिपोर्ट

Vinayak Barot
Last updated: May 19, 2022 2:20 pm
Vinayak Barot
Published: May 19, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 19 मई। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की वीडियो रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट आज वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश की गई। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट 10-15 पेज की है। अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी की अदालत पांच हिन्दू महिलाओं की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिनका दावा है कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। इसके बाद अदालत ने एक टीम गठित थी, जिसने बीते दिनों ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का व्यापक सर्वे किया और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई।

स्थानीय अदालत ने कोर्ट कमिश्नर से 17 मई तक सर्वे रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन उनके आग्रह पर सर्व टीम को और दो दिनों की मोहलत दी गई थी। सहायक कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया, ‘कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर दी गई है। कोर्ट के सामने दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। यह 10-15 पेज लंबी रिपोर्ट है।’

वहीं अदालत द्वारा नियुक्त विशेष सहायक आयुक्त विशाल सिंह ने रिपोर्ट जमा करने के बाद कहा, ‘हमने सीलबंद लिफाफे में वीडियो चिप भी दाखिल की है। यह सब अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।’

मस्जिद परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग में शामिल वकीलों में से एक ने दावा किया था कि पारंपरिक रूप से वजू या नमाज से पहले इस्लामी शुद्धिकरण अनुष्ठानों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तालाब के अंदर कथित तौर पर एक शिवलिंग पाया गया था।

इस हफ्ते की शुरुआत में, सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर शिवलिंग पाए जाने वाले क्षेत्र को संरक्षित करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था और साथ ही आदेश दिया था कि मुसलमान मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकेंगे।

You Might Also Like

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला – लंबे समय तक शासन करने वालों ने आदिवासी इलाकों के विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया
कप्तान शुभमन गिल वुडलैंड्स अस्पताल की ICU में भर्ती, कोलकाता टेस्ट में अब खेलना मुश्किल
जम्मू-कश्मीर : सांबा जिले में सीमा पर पाई गई सुरंग, अमरनाथ यात्रा बाधित करने की आतंकियों की कोशिश नाकाम
यूपी भाजपा में बड़ा बदलाव : सभी जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति
मध्य पूर्व संकट : इस्लामाबाद में ईरान व अमेरिका के बीच बातचीत का पहला दौर खत्म, ब्रेक के बाद फिर होगी चर्चा
TAGGED:Gyanvapi Mosque SurveyVaranasi Courtvideo report
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

CWC की बैठक में बोले खरगे – सरकार ने गरीबों की पीठ में छुरा घोंपा, मनरेगा पर खड़ा करना होगा जनांदोलन

Revoi Editor
Revoi Editor
December 27, 2025
कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बोले – कृषि कानून रद करने का प्रश्न ही नहीं, संबंधित प्रावधानों पर वार्ता के लिए सदैव तैयार
Prime Minister avoids Ram Temple talks at Ayodhya Rally but chants ‘Jai Shri Ram’
સુડી વચ્ચે સોપારી થયું નેપાળ, ચીનના રાજદૂતે નેપાળને લઈને હાથ કર્યા અધ્ધર
गोरखनाथ मंदिर हमला: कोर्ट ने मुर्तजा की रिमांड 5 दिन बढ़ाई, अब 16 अप्रैल तक रहेगा एटीएस की कस्‍टडी में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?