hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने डाला सबसे पहला वोट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने डाला सबसे पहला वोट
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने डाला सबसे पहला वोट

Revoi Editor
Last updated: September 9, 2025 10:36 am
Revoi Editor
Published: September 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 सितंबर। भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा इसका फैसला आज मंगलवार 9 सितंबर 2025 को हो जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आज देश के अगले उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटिंग कर रहे हैं। इस बीच सबसे पहला मतदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के इंडिया अलायंस की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं। चुनाव के बाद इसका रिजल्ट मंगलवार शाम तक ही घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

संख्या बल और राजनीतिक गणित को देखते हुए श्री राधाकृष्णन का उप राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय है। मतदान नये संसद भवन में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा और मतों की गिनती शाम छह बजे से होगी। परिणाम रात तक घोषित किये जाने की उम्मीद है। दोनों सदनों में गणित राजग के पक्ष में होने के मद्देनजर  राधाकृष्णन की जीत लगभग तय है।

यह चुनाव भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत साबित होगा: राधाकृष्णन

एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत साबित होगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक स्थिरता को मजबूत करना है। राधाकृष्णन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की दिशा तय करने वाला निर्णायक मंच है। एनडीए उम्मीदवार के तौर पर उनका रुख स्पष्ट है कि यह चुनाव राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रवाद की जीत के रूप में देखा जाएगा।

चुनाव से ठीक पहले दो दलों- ओडिशा के बीजू जनता दल और तेलंगान के भारत राष्ट्र समित (बीआरएस) के मतदान से अपने को दूर रखने के निर्णय और आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कांग्रेस द्वारा राजग उम्मीदवार को समर्थन देने के निर्णय से श्री राधाकृष्णन की विजय की संभावनाएं और मजबूत हो गयी हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए इस चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार निर्वाक मंडल (मतदाता सूची) में लोकसभा के 542 वर्तमान सदस्य और राज्य सभा के 239 सदस्य वोट कर सकेंगे।

इस तरह निर्वाचन मंडल में कुल 781 सदस्य हैं । इस तरह किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए कम से कम 391 वोटों की आवश्यकता होगी। उप राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सभी सांसद मतदान करते हैं। लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 543 हैं। इनमें एक सीट खाली है जबकि 245 सदस्यी राज्य सभा में छह सीटें रिक्त हैं।

 

You Might Also Like

श्रद्धा हत्याकांड : पिता को ‘लव जिहाद’ का संदेह, हत्यारे आफताब को मौत की सजा की रखी मांग
राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, डिनर पार्टी में फायरिंग के मामले में कैलिफोर्निया का एक शख्स गिरफ्तार
दिल्ली सरकार की नई पहल : 45+ के लिए ‘जहां वोट वहां वैक्सीन’ अभियान की शुरुआत, पोलिंग बूथ पर लगेंगे टीके
दिल्ली के 6 स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी, जानिए क्या बोले केजरीवाल
आईपीएल -17 : ऋषभ-अक्षर का विस्फोटक अंदाज, दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हफ्तेभर में फिर शिकस्त दी
TAGGED:B Sudarshan ReddyCP RadhakrishnanMembers of ParliamentNDA alliancePrime Minister Narendra ModiVice Presidential Electionvoting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?