hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उपराष्ट्रपति चुनाव आज : जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा आमने-सामने
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > उपराष्ट्रपति चुनाव आज : जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा आमने-सामने
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उपराष्ट्रपति चुनाव आज : जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा आमने-सामने

Vinayak Barot
Last updated: August 6, 2022 12:26 am
Vinayak Barot
Published: August 6, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 अगस्त। उपराष्ट्रपति का चुनाव शनिवार, 6 जुलाई को प्रस्तावित है। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से जहां जगदीप धनखड़ उम्मीदवार हैं वहीं उनके सामने विपक्षी की साझा उम्मीदवार वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा हैं।

संख्याबल के हिसाब से धनखड़ की जीत तय मानी जा रही

हालांकि ज्यादा उम्मीद यही है कि राष्ट्रपति चुनाव की भांति उपराष्ट्रपति चुनाव में भी एनडीए के पास पर्याप्त संख्याबल है और धनखड़ की जीत पक्की मानी जा रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि विपक्षी उम्मीदवार अल्वा को क्रॉस वोटिंग का भी सामना करना पड़ सकता है, जैसा पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव में देखा गया था।

टीएमसी मतदान से दूर रहेगी, बसपा और टीडीपी का धनखड़ को समर्थन

जाहिर तौर पर विपक्षी खेमा एक बार फिर बंटा हुआ है। दोनों सदनों में 36 सांसदों के साथ संसद में कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार के मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। जहां आम आदमी पार्टी (आप), टीआरएस, एआईएमआईएम और झामुमो ने अल्वा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है, वहीं बसपा और टीडीपी ने धनखड़ को समर्थन देने का फैसला किया है।

झामुमो, वाईएसआरसीपी व बीजेडी भी राजद के साथ

यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने, जो कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन में झारखंड पर सत्ता में काबिज है, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था, जो भारत के राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी बनीं। इसी क्रम में वाईएसआरसीपी और बीजेडी दोनों ने 52 मतों के साथ धनखड़ को समर्थन देने का फैसला किया है। दोनों दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में भी एनडीए उम्मीदवार मुर्मू का समर्थन किया था।

आज ही वोटिंग भी होगी, 11 अगस्त को शपथ लेंगे नए उपराष्ट्रपति

मतदान के बाद वोटों की गिनती भी शनिवार को ही की जाएगी और नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के कुल 788 सदस्य शामिल हैं। राज्यसभा में फिलहाल आठ रिक्तियां हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को सांसदों से 540 वोट मिले थे। तब सांसदों के 748 वोटों में से संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा उम्मीद से कम वोट सिर्फ 208 वोट हासिल कर सके थे।

You Might Also Like

टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुनी गई सुनील शेट्टी की फिल्म ‘उड़ जा नन्हे दिल’
पटियाला जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू बोले – ‘देश में अब लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है’
मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखने के बाद बोले पीएम मोदी – पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे
पीएम मोदी ने गयाना की संसद में दुनिया को दिया शांति का मंत्र – ‘लोकतंत्र हमारे DNA में, मानवता सर्वप्रथम..’
Monsoon Session: सोनिया गांधी ने 15 जुलाई को बुलाई कांग्रेस की बैठक, मानसून सत्र के लिए तय होगी रणनीति
TAGGED:Jagdeep DhankharMargaret Alvavice president election
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?