1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. टीकाकरण अभियान : भारत ने बनाया विश्व कीर्तिमान, एक दिन में 86.16 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई वैक्सीन
टीकाकरण अभियान : भारत ने बनाया विश्व कीर्तिमान, एक दिन में 86.16 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई वैक्सीन

टीकाकरण अभियान : भारत ने बनाया विश्व कीर्तिमान, एक दिन में 86.16 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई वैक्सीन

0
Social Share

नई दिल्ली, 22 जून। कोविड-19 महामारी से सुरक्षा उपायों के क्रम में केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस का पहले ही दिन  जबर्दस्त असर दिखा, जब सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में भारत ने नया विश्व कीर्तिमान बना डाला। दरअसल, दिनभर में 86.16 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई, जो अप्रैल की शुरुआत में 43 लाख दैनिक टीकाकरण के उच्चतम स्तर से लगभग दोगुना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार की पूर्वाह्न उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार टीकाकरण अभियान के 157वें दिन सोमवार को कुल 86,16,373 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही देश में 21 जून तक 28.87 करोड़ से ज्यादा कुल 28,87,66,201 लोगों टीके का लाभ ले चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। केंद्र आने वाले दिनों में वैक्सिनेशन की गति को और तेज करने एवं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • एक दिन का वैक्सिनेशन न्यूजीलैंड की आबादी का दोगुना

ज्ञातव्य है कि केंद्रीकृत नि:शुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत केंद्र द्वारा सभी आयु वर्गों के लिए राज्यों को नि:शुल्क टीके देने के साथ हुई। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह दुनिया में सबसे अधिक एकल दिवस टीकाकरण संख्या है और भारत में एक दिन में जितने लोगों को टीके की डोज दी गई, वह संख्या न्यूजीलैंड की आबादी की दोगुनी से थोड़ी कम और इजरायल की जनसंख्या के लभग बराबर रही।

  • टीकाकरण तेज करने की जिम्मेदारी अब राज्य सरकारों की

केंद्र सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘एक दिन में वैक्सिनेशन की रिकॉर्ड संख्या दर्शाती है कि जब केंद्र से कुशल तरीके से वैक्सीन प्रबंधन किया जाता है तो क्या हासिल किया जा सकता है। इन नंबरों को राज्य सरकारों के जमीनी स्तर के प्रयासों के साथ-साथ टीकाकरण के केंद्रीकृत मॉडल द्वारा संचालित किया गया है। टीके की पर्याप्त आपूर्ति शुरू हो गई है और अब राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे अपने संसाधन जुटाएं और टीकाकरण का काम तेज गति से करें। कुछ राज्य अब तक अभियान को आगे नहीं बढ़ा पाए हैं।’

  • एनडीए शासित राज्यों में दैनिक टीकाकरण का 70% हिस्सा

अधिकारियों ने यह भी बताया कि एनडीए शासित राज्यों ने टीकाकरण संख्या बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो सोमवार को किए गए सम्पूर्ण टीकाकरण का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा है। यह संख्या इस वर्ष दिसंबर तक प्रत्येक वयस्क को टीका लगाने के देश के लक्ष्य की उम्मीद बढ़ाती है।

  • 18-44 आयु वर्ग को एक दिन में 55 लाख से अधिक डोज

इस क्रम में 18-44 वर्ष आयु वर्ग को 55 लाख से अधिक डोज दी गई। यह संख्या दर्शाती है कि युवा बड़ी संख्या में वैक्सीन के लिए कतार में हैं क्योंकि उनके लिए आपूर्ति में सुधार हुआ है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code