उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने दी राम नवमी की बधाई, बोले- श्रीराम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए आदर्श

लखनऊ, 10 अप्रैल। उत्तर  प्रदेश में रविवार को राम नवमी का पूर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा क‍ि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।

सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सभी को महापर्व श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए एक आदर्श है। प्रभु की कृपा सकल विश्व पर बनी रहे। जय जय श्री राम!’

गौरतलब है क‍ि कोरोना महामारी के चलते प‍िछले दो वर्षों से लोग घरों में ही रामनवमी का पर्व मना रहे थे। इस वर्ष सरकार ने कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में लागू की गई सभी पाबंद‍ियां हटा दी हैं। ज‍िसके चलते पूरे प्रदेश में रामनवमी के पर्व पर लोगों में उत्‍साह नजर आ रहा है। राम जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया जाएगा। चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाने वाला राम जन्मोत्सव हर साल आस्था का केंद्र होता है। लेकिन इस बार राम जन्मोत्सव की रौनक शिखर का स्पर्श करने वाली होगी।

बता दें क‍ि दो अप्रैल को चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही राम जन्मोत्सव का उल्लास भी दिखने लगा था। कोरोना महामारी के चलते बाजारों से गई रौनक भी वापस लौट आई है। शनिवार की शाम इसमें कई गुना की वृद्धि नजर आई। पूरे प्रदेश में मठ- मंदिर, सार्वजनिक स्थल एवं मार्ग श्रद्धालुओं से पटे हुए हैं। आज जगह-जगह राम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा न‍िकाली जाएंगी। प्रसाद व‍ितरण होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular