hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : वयस्कों को आज से कोरोना की निःशुल्क बूस्टर डोज, सीएम योगी ने किया शुभारंभ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश : वयस्कों को आज से कोरोना की निःशुल्क बूस्टर डोज, सीएम योगी ने किया शुभारंभ
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : वयस्कों को आज से कोरोना की निःशुल्क बूस्टर डोज, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Vinayak Barot
Last updated: July 15, 2022 1:18 pm
Vinayak Barot
Published: July 15, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 15 जुलाई। उत्तर प्रदेश में भी वयस्कों को कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव वाली प्रीकाशन वैक्सीन की डोज का अभियान शुक्रवार से प्रारंभ किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीते बुधवार को 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए बूस्टर डोज देने का फैसला किया गया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मुफ्त में बूस्टर डोज अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने छह महीने पहले कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली है, वे बूस्टर डोज के लिए पात्र होंगे। प्रदेश में यह 75 दिन का विशेष अभियान है, जिसमें 12.08 करोड़ लोग इसके लिए पात्र होंगे।

इस दौरान एक लाभार्थी ने बताया, ‘कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले के साथ नए वैरियंट के लगातार प्रभावी होने के कारण यह तो बहुत जरूरी था। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह पहल शुरू की। सभी को बूस्टर डोज लेनी चाहिए।’

बूस्टर डोज के लिए राज्य में  4,283 टीकाकरण केंद्र 

उत्तर प्रदेश में वयस्कों को मुफ्त में कोरोना संक्रमण की सतर्कता डोज देने के लिए 4,283 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आज से 18 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की उम्र के वयस्कों को मुफ्त सतर्कता (प्रीकाशन) डोज लगनी शुरू हो गई। इससे पहले अब तक 384 रुपये फीस लेकर प्राइवेट अस्पतालों में ही सतर्कता डोज लगाई जा रही थी। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 7.40 करोड़ वयस्कों को सतर्कता डोज लगाई जानी है। अभी तक प्रदेश में 37.37 लाख यानी पांच प्रतिशत वयस्कों ने ही टीका लगवाया है।

मुख्यमंत्री योगी ने इसके साथ ही लखनऊ में एक टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि बिना किसी असुविधा के वयस्कों को यह वैक्सीन लगाई जाए। इसके साथ ही अब लाभार्थी अपने मुफ्त वैक्सीन खुराक स्लॉट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, या बूस्टर खुराक के लिए टीकाकरण केंद्रों पर सरकार की वॉक-इन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले, बूस्टर खुराक केवल 60 वर्ष यहा उससे अधिक आयु के लोगों को सरकारी केंद्र पर मुफ्त में दी जाती थी। 18 से 59 वर्ष के बीच के लोगों को यह निजी केंद्रों पर भुगतान के आधार पर मिलती थी।

You Might Also Like

राहुल गांधी बनें कांग्रेस के अध्यक्ष, गुजरात से राजस्थान तक उठी मांग, प्रस्ताव हुए पास
RBI: सस्ता होगा लोन, पांच वर्षाों के बाद नीतिगत दरों में आरबीआई ने की 0.25 प्रतिशत की कटौती
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले – आरक्षण मसले पर पटना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
अभिनेत्री जैकलीन को महाठग सुकेश की धमकी, जल्द वायरल करूंगा चैट्स-स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग्स
किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे, शंभू बॉर्डर पहुंचीं विनेश फोगाट ने कहा – ‘यह देखकर दुख होता है’
TAGGED:booster dosecm yogiCovid-19Free Precautionary Vaccineuttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
रक्षाहिन्दी

एयर चीफ मार्शल का बड़ा बयान, कहा – चीन की तैयारियों से डरने की जरूरत नहीं

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 5, 2021
योग गुरु बाबा रामदेव फिर विवादों में फंसे, अब ‘पतंजलि जूस’ को प्रमोट करते हुए ‘शरबत जिहाद’ शब्द का किया इस्तेमाल
गोवा में पिछले कई वर्षों से स्थिर सरकार की वजह से चहुमुखी विकास हो रहा : पीएम मोदी
મોબાઈલ નંબર ગેસ કનેક્શનથી લિંક ન હોવા છત્તાં મળશે સિલિન્ડર –  DAC નિયમમાં હાલ પુરતી છૂટછાટ
ગુજરાત ત્રણેક વર્ષમાં ફાટકમુક્ત રાજ્ય બનશે
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?