अमेरिकी शटडाउन का भारत में US दूतावास पर असर, पासपोर्ट-वीजा सर्विस सेवा भी रहेगी बंद?

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। अमेरिका में मंगलवार को आधी रात से शुरू हुए शटडाउन का असर भारत में अमेरिकी दूतावास पर भी पड़ने लगा है। इस क्रम में नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट अपडेट करने बंद कर दिए।

अमेरिकी दूतावास ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर स्पष्ट किया कि आवंटन की समाप्ति (लैप्स इन अप्रोप्रिएशन्स) के चलते खाता पूर्ण संचालन बहाल होने तक नियमित अपडेट नहीं किया जाएगा। हालांकि, अत्यावश्यक सुरक्षा और संरक्षा संबंधी जानकारी साझा की जाएगी। शटडाउन समाप्त होने पर X अकाउंट फिर से सामान्य रूप से अपडेट होगा।

पोस्ट में आगे कहा गया है, ‘इस समय, संयुक्त राज्य अमेरिका और विदेशों में स्थित अमेरिकी दूतावासों एवं वाणिज्य दूतावासों में निर्धारित पासपोर्ट और वीजा सेवाएं, विनियोजन में चूक के दौरान, स्थिति के अनुसार जारी रहेंगी। हम इस खाते को पूर्ण संचालन पुनः आरंभ होने तक अपडेट नहीं करेंगे, केवल अत्यावश्यक सुरक्षा जानकारी को छोड़कर। हमारी सेवाओं और संचालन स्थिति के बारे में जानकारी के लिए http://travel.state.gov पर जाएं।’

फंडिंग बिल पर सहमति न बन पाने के कारण शटडाउन लागू

गौरतलब है कि अमेरिका में एक अक्टूबर 2025 से फेडरल गवर्नमेंट शटडाउन शुरू हो गया। ऐसा इसलिए कि कांग्रेस में फंडिंग बिल पर सहमति न बना पाने के कारण बजट आवंटन (अप्रोप्रिएशंस) की समयसीमा समाप्त हो गई। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच हेल्थ, इमिग्रेशन और घरेलू योजनाओं वाले बिल को लेकर विवाद है। राष्ट्रपति ट्रंप की बैठकें भी बेनतीजा रहीं। इसकी वजह से लाखों फेडरल कर्मचारी बिना वेतन के छुट्टी पर भेजे गए, नेशनल पार्क्स, संग्रहालय (स्मिथसोनियन) बंद हो सकते हैं, एयर ट्रैवल में देरी, टैक्स रिफंड रुक सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular