hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश चुनाव : भाजपा की पांचवीं लिस्ट के बाद जबलपुर में जमकर हंगामा, भूपेंद्र यादव के गनर की पिटाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > मध्य प्रदेश चुनाव : भाजपा की पांचवीं लिस्ट के बाद जबलपुर में जमकर हंगामा, भूपेंद्र यादव के गनर की पिटाई
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश चुनाव : भाजपा की पांचवीं लिस्ट के बाद जबलपुर में जमकर हंगामा, भूपेंद्र यादव के गनर की पिटाई

Vinayak Barot
Last updated: October 22, 2023 1:35 am
Vinayak Barot
Published: October 22, 2023
Share
SHARE

जबलपुर, 21 अक्टूबर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही टिकटार्थियों के धड़कनें तेज होती जा रही हैं और शनिवार को तो हद हो गई, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी होते ही जबलपुर में हंगामा हो गया स्थिति मारपीट में तब्दील हो गई।

दरअसल, जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट से अभिलाष पांडेय को टिकट दिया गया। इससे नाराज भाजपा नेता धीरज पटेरिया, कमलेश अग्रवाल और शरद जैन के समर्थकों ने जबलपुर स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में जमकर हंगामा किया। नेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा, खूब लात-घूसे चलाए और गाली-गलौच की।

विडम्बना यह रही कि जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय में मध्य प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तक से टिकटार्थियों के समर्थक उलझ गए और गरमा-गरमी के माहौल में भूपेंद्र यादव के गनर की भी पिटाई कर दी गई। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

MP भाजपा के कार्यकर्ताओं ने टिकट बटवारे के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र को जबलपुर में घेरा , MP भाजपा में भारी विरोध है। pic.twitter.com/Bs2DZFgIbv

— Pradeep Narwal (@Narwal_inc) October 21, 2023

तीन मौजूदा मंत्रियों और 29 विधायकों के टिकट कटे

राज्य में भाजपा के अंदरखाने पारा इसलिए भी चढ़ गया है कि पांचवी लिस्ट में तीन मंत्रियों और 29 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल हैं। वहीं, मंत्री ओपीएस भदौरिया, मंत्री गौरीशंकर बिसेन और खेल मंत्री व ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया के भी टिकट काटे गए हैं।

पांचवी लिस्ट में 12 महिला उम्मीदवार

हालांकि भाजपा की पांचवी लिस्ट में 12 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें ग्वालियर पूर्व से राज्य की पूर्व मंत्री माया सिंह और बुरहानपुर विधानसभा सीट से अर्चना चिटनीस शामिल हैं जबकि निवर्तमान मंत्री उषा ठाकुर को महू सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी महेंद्र सिंह सिसौदिया को भी टिकट दिया है।

मध्य प्रदेश में 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए 17 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे जबकि वोटों की गिनती तीन दिसम्बर को होगी। भाजपा ने अब तक 228 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

You Might Also Like

कांग्रेस की परेशानियों का अंत नहीं : जयवीर शेरगिल ने प्रवक्ता पद के साथ पार्टी भी छोड़ी
केरल : सबरीमाला में मासिक पूजा के लिए खुला भगवान अयप्पा मंदिर
पूरी तरह से पश्चिमी देशों के नियंत्रण में है यूक्रेन की सरकार : पूर्व अधिकारी
टी20 विश्व कप : नामीबिया पर जीत से टीम इंडिया ने मुख्य कोच शास्त्री व कप्तान कोहली को दी विदाई
हवाई के माउ में जंगल में लगी आग में मृतक संख्या बढ़कर 53 हुई : गवर्नर
TAGGED:Bhupendra Yadav's gunner beaten upBJP's fifth listMadhya Pradesh ElectionsUproar in Jabalpur
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?