UP Weather Today: यूपी में फिर एक्टिव हुआ मानसून, लखनऊ समेत 48 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

लखनऊ, 11 सितंबर। उत्तर प्रदेश में मानसून के आखिरी दौर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार यानी 11 सितंबर को यूपी के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के चलते अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

48 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में सुबह से ही कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। दोपहर के बाद भी राजधानी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

इन जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, कानपुर, कन्नौज, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति भी बन सकती है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इन इलाकों में भी पड़ सकती हैं बारिश की बौछारें
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और संत रविदास नगर में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना है।

आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी जरूरी

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और पीलीभीत में एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर आकाशीय बिजली की संभावना वाले क्षेत्रों में खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचना चाहिए। मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से भी बचें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular