यूपी नगर निगम का पहला नतीजा आया सामने, भाजपा ने जीती झांसी की मेयर सीट 

झांसी, 11 मई। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में नगर निगम मेयर का पहला नतीजा झांसी से आ गया है। भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू को 50 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। बचे हुए 16 नगर निगमों के मेयर चुनाव में बीजेपी 15 सीट पर आगे है। सिर्फ आगरा में बसपा आगे चल रही है। सपा मेयर चुनाव में एक भी सीट पर आगे नहीं है।

भाजपा उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य को झांसी में 73 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट अरविंद कुमार बबलू को 50 हजार से भी अधिक वोट के मार्जिन से हराया है।

पहले 17 नगर निगम में मेयर पद के आएंगे नतीजे

पहले नगर निगम में ईवीएम के जरिए हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटों के गिनती की प्रक्रिया बैलेट वोट की गिनती से शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। माना जा रहा है कि शाम 4 बजे तक सभी 17 नगर निगम में मेयर पद पर रिजल्ट जारी हो जाएंगे।

नगर निगम में वार्डों की संख्या के आधार पर उसे कई भाग में बांटा गया है। इन चरणों के आधार पर वोटों की गिनती की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। यूपी में 199 नगरपालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular