1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. उत्तर प्रदेश : कागज-कलम नहीं अब ‘टच’ से कानून बनाएंगे विधायक, विधानसभा में हर सीट पर टैब
उत्तर प्रदेश : कागज-कलम नहीं अब ‘टच’ से कानून बनाएंगे विधायक, विधानसभा में हर सीट पर टैब

उत्तर प्रदेश : कागज-कलम नहीं अब ‘टच’ से कानून बनाएंगे विधायक, विधानसभा में हर सीट पर टैब

0
Social Share

लखनऊ, 20 मई। उत्तर प्रदेश की विधानसभा अब हाईटेक हो गई। हर सीट पर टैब लगा दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विधानसभा के नवनिर्वाचत विधायकों के लिए संसदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम व ई-विधान का शुक्रवार सुबह शुभारंभ किया।

सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यक्रम के दौरान ओम बिड़ला का स्वागत किया। दो दिनी इस कार्यक्रम में संसदीय अनुभव रखने वाले वरिष्ठ नेता विधायकों को संसदीय परंपराओं, नियमों, शिष्टाचार व आचरण के बाबत नियमों की जानकारी देंगे।

प्रबोधन कार्यक्रम का उद्देश्य
इसके जरिए सदस्यों खास तौर पर पहली बार चुने गए सदस्यों को सदन की कार्यवाही, प्रक्रिया व परंपराओं के बारें में बताया जाएगा। कोई सदस्य अपनी रुचि का कोई सवाल पूछ सकते हैं। प्रबोधन कार्यक्रम 1989 से आयोजित किया जा रहा है।

टैबलेट में सदन की कार्यसूची, राज्यपाल का अभिभाषण लोड हो जाएगा

सदन शुरू होने पर जैसे ही राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ना शुरू करेंगी उसके कुछ क्षणों में पूरा अभिभाषण सदस्यों के टैबलेट पर लोड हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि यूपी जैसे राज्य के लिए यह नई व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है। पेपरलेस की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। सदन की कार्यसूची, प्रश्नोत्तर, बजट आदि भी इसमें टैबलेट पर लोड हो जाएंगे। इसके साथ ही मुद्रित प्रतियां भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

पेपर लेस हुई विधानसभा

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने बताया था कि यूपी ई-विधान सिस्‍टम से चलने वाली पहली विधानसभा है। महाना ने बताया कि अब विधानसभाएं एक ही पोर्टल से जुड़ेंगी। विधानसभा की पूरी कार्रवाई उसी पर लोड रहेगी। यही नहीं विधायक के सवाल-जवाब और विधयक दिखते रहेंगे। इसके साथ ही विधेयक भी इस पर ही दिखाए जाएंगे। ई-विधान सिस्‍टम लागू होने के बाद विधानसभा पेपरलेस हो गई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code