1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. यूपी : चिंतन बीच में ही छोड़ अचानक दिल्ली लौट गईं प्रियंका गांधी, किसी को नहीं लगी भनक
यूपी : चिंतन बीच में ही छोड़ अचानक दिल्ली लौट गईं प्रियंका गांधी, किसी को नहीं लगी भनक

यूपी : चिंतन बीच में ही छोड़ अचानक दिल्ली लौट गईं प्रियंका गांधी, किसी को नहीं लगी भनक

0
Social Share

लखनऊ, 2 जून। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार उत्‍तर प्रदेश लौटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दो दिन तक लखनऊ में रहना था लेकिन वह कल देर रात ही दिल्‍ली लौट गईं। बताया जा रहा है कि प्रियंका के यूं अचानक दिल्‍ली लौट जाने की भनक पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं को भी नहीं लगी। उन्‍हें भी उनके जाने के एक-डेढ़ घंटे बाद ही पता चला।

एक न्‍यूज चैनल के मुताबिक प्रियंका की आज शाम लखनऊ से दिल्‍ली की फ्लाइट थी। आज सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक लखनऊ में उनके कार्यक्रम लगे थे। इस दौरान उन्‍हें पार्टी के पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, अन्‍य वरिष्‍ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों से मिलना था लेकिन रात में वह कौल हाउस से सड़क मार्ग से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका गांधी का अचानक दिल्‍ली लौटने का कार्यक्रम क्‍यों बना इस बारे में फिलहाल कोई कुछ बता नहीं पा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्ष विश्‍वविजय सिंह ने कहा कि प्रियंका जी का दो दिन का नहीं एक ही दिन का कार्यक्रम था। वह पहले से तय कार्यक्रम के तहत वापस लौटी हैं।

यूपी में हर घर पहुंचने का दिया मंत्र

इसके पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के चिंतन शिविर में कार्यकर्ताओं को हर घर पहुंचने का मंत्र दिया। प्रियंका गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की और कहा कि हम अच्छा लड़े लेकिन बुरी तरह हारे हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित यूपी के नव संकल्प शिविर में पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि जो गलतियां हुईं उन्हें सुधारना होगा। मैं आपके साथ चलने और दोगुनी ताकत से लड़ने के लिए तैयार हूं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code