hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बोर्ड परीक्षा को लेकर यूपी सरकार का एक्शन, नकल करने वालों पर लगेगा रासुका, होगी कुर्की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बोर्ड परीक्षा को लेकर यूपी सरकार का एक्शन, नकल करने वालों पर लगेगा रासुका, होगी कुर्की
राष्ट्रीयहिन्दी

बोर्ड परीक्षा को लेकर यूपी सरकार का एक्शन, नकल करने वालों पर लगेगा रासुका, होगी कुर्की

Vinayak Barot
Last updated: January 21, 2023 12:03 pm
Vinayak Barot
Published: January 21, 2023
Share
SHARE

प्रयागराज, 21 जनवरी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शासन ने कड़े निर्णय लिए हैं। 21 जनवरी यानी आज प्रायोगिक परीक्षा शुरू होने के एक दिन पूर्व महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने शिक्षाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर हाल में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जानी है। नकल में केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक से लेकर किसी की भी संलिप्तता मिलने पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, कुर्की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

इस बार परीक्षा केंद्र जिला प्रशासन के साथ मिलकर बनी कमेटी की संस्तुति पर बनाए गए हैं। उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, जिसके खिलाफ एसटीएफ ने रिपोर्ट दी है। इसके अलावा प्रश्नपत्रों के रखरखाव के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाने के निर्देश दिए हैं, जो डबल लॉक में होंगे।

महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि नकल मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वाडियो कांफ्रेंसिंग में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव, यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल, प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय की अपर सचिव विभा मिश्रा सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिव, सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं डीआइओएस शामिल रहे।

  • जहां सीसीटीवी नहीं, वहां पास के स्कूल में होगी परीक्षा

इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा के प्रथम चरण की शुरुआत शनिवार से होगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में परीक्षा होगी, जो 28 जनवरी तक चलेगी। जिन विद्यालयों में सीसीटीवी की सुविधा नहीं है, वहां पंजीकृत छात्र- छात्राओं के लिए सीसीटीवी सुविधा वाले नजदीकी विद्यालय को प्रायोगिक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किया गया है।

You Might Also Like

दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लिया यह बड़ा फैसला, मंत्री गोपाल राय ने दी ट्वीट कर दी जानकारी
रूस-यूक्रेन युद्ध : कीव स्थित भारतीय दूतावास पौलेंड स्थानांतरित होगा, यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र में हमले के बाद फैसला
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष
37वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर बोले पीएम मोदी – ‘भारत 2036 ओलम्पिक की मेजबानी के लिए तैयार’
तेलंगाना में बीआरएस का घोषणा पत्र जारी – BPL परिवारों को 5 लाख तक मुफ्त बीमा, 400 रु. में एलपीजी सिलेंडर का वादा
TAGGED:bord examcm yogiup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?