यूपी: पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन के मामले में सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ FIR

लखनऊ, 9 जनवरी। यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बिना इजाजत पुलिस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का आरोप है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने धारा 144 तोड़ने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को सपा मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। अखिलेश यादव अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे तो उन्हें वहां कोई अधिकारी नहीं मिला था। अखिलेश यादव के पहुंचने की खबर मिलते ही कई नेता भी पहुंच गए।

इसके बाद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय की गेट पर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान काफी देर तक नारेबाजी के साथ हो-हल्ला हुआ। प्रदर्शन करने वाले इन्हीं नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी धारा 144 लगी हुई है, जिसका उल्लंघन किया गया था। पुलिस अब सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular