hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित : हाईस्कूल में 89.78 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 12वीं में 75.52 फीसदी रहा रिजल्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित : हाईस्कूल में 89.78 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 12वीं में 75.52 फीसदी रहा रिजल्ट
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित : हाईस्कूल में 89.78 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 12वीं में 75.52 फीसदी रहा रिजल्ट

Vinayak Barot
Last updated: April 25, 2023 5:08 pm
Vinayak Barot
Published: April 25, 2023
Share
SHARE

प्रयागराज, 25 अप्रैल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से मंगलवार को अपराह्न हाईस्कूल (10वीं कक्षा) और इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक व यूपी बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने यहां दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा परिणाम घोषित किए।

यहां चेक कर सकते हैं अपने परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर पर भी जारी किया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर भी चेक कर सकते हैं।

बालिकाओं ने फिर बाजी मारी

घोषित परिणाम के अनुसार हाईस्कूल में 89.78 फीसदी और इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। उत्तीर्ण प्रतिशत में छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बाजी मार ली। हाईस्कूल में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.64 रहा जबकि 93.34 छात्राएं सफल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में भी लगभग 83 फीसदी बालिकाएं सफल रहीं जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.54 रहा।

इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ छापरा बने टॉपर

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट में महोबा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के शुभ छापरा ने रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में 489 अंक अर्जित किए। पीलीभीत के सौरभ गंगवार दूसरे स्थान पर रहे तो इटावा की अनामिका को तीसरा स्थान मिला। 12वीं कक्षा में टॉप 10 में 253 परीक्षार्थी और टॉप 5 में 30 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

12वीं के टॉपरों की लिस्ट

  • रैंक 1 – शुभ छापरा (महोबा) – 97.80 प्रतिशत।
  • रैंक 2 – सौरभ गंगवार (पीलीभीत) – 97.20 प्रतिशत।
  • रैंक 2 – अनामिका (जसवंत नगर, इटावा) – 97.20 प्रतिशत।
  • रैंक 3 – प्रियांशु उपाध्याय (फतेहपुर) – 97 प्रतिशत।
  • रैंक 3 – खुशी (फतेहपुर) – 97 फीसदी प्रतिशत।
  • रैंक 3 – सुप्रिया (सिद्धार्थनगर) – 97 फीसदी प्रतिशत।
  • रैंक 4 – शिवा (जसवंत नगर, इटावा) – 96.80 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – पीयूष तोमर (कन्नौज) – 96.80 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – सुभाषना (प्रयागराज) – 96.80 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – विक्रम सिंह (फतेहपुर) – 96.80 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – निखिल तिवारी (फतेहपुर) 96.80 प्रतिशत।

हाईस्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी रहीं टॉपर

सीतापुर की प्रियांशी सोनी हाईस्कूल में टॉपर रहीं। उन्होंने 600 में से 590 अंक हासिल किए। दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय रहे जबकि तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसख्त नूर रहीं।

हाईस्कूल के टॉपरों की लिस्ट

  • रैंक 1 – प्रिंयाशी सोनी (सीतापुर) – 98.33 प्रतिशत।
  • रैंक 2 – कुशाग्र पांडेय (कानपुर देहात) – 97.83 प्रतिशत।
  • रैंक 2 – मिसख्त नूर (अयोध्या) – 97.83 प्रतिशत।
  • रैंक 3 – कृष्णा झा (मथुरा) – 97.67 प्रतिशत।
  • रैंक 3 – अर्पित गंगवार (पीलीभीत) – 97.67 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – श्रेयशी सिंह (सुल्तानपुर) – 97.67 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – आंशिक दुबे (अयोध्या) – 97.50 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – सक्षम तिवारी (अंबेडकर नगर) – 97.50 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – पीयूष सिंह (जौनपुर) – 97.50 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – नमन गुप्ता (वाराणसी) – 97.50 प्रतिशत।
  • रैंक 4 – शुभरा मिश्रा (सिद्धार्थ नगर) – 97.50 प्रतिशत।
  • रैंक 5 – क्षितिज सक्सेना (बरेली) – 97.33 प्रतिशत।
  • रैंक 5 – आस्था मिश्रा (उन्नाव) – 97.33 प्रतिशत।
  • रैंक 5 – अंशिका दीक्षित (कानपुर नगर) – 97.33 प्रतिशत।
  • रैंक 5 – श्रीयम त्रिपाठी (प्रतापगढ़) – 97.33 प्रतिशत।
  • रैंक 5 – श्रेया मिश्रा (अंबेडकर नगर) – 97.33 प्रतिशत।
  • रैंक 5 – मुस्कान भारती (आजमगढ़) – 97.33 प्रतिशत।
  • रैंक 5 – अर्चना (प्रतिशत) – 97.33 प्रतिशत।

100 वर्षों के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी परिणाम घोषित

यूपी बोर्ड ने अपने 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी परिणाम घोषित किया है। यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 16 फरवरी से तीन मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी जबकि 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से चार मार्च तक हुई। बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 58 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रदेशभर के 258 केंद्रों पर हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ तथा इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़, कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 से 31 मार्च के बीच पूरा हुआ।

You Might Also Like

NEET-UG पेपर लीक मामला : CBI ने 13 आरोपितों के खिलाफ दायर की पहली चार्जशीट
सोना तस्करी केस : केरल हाई कोर्ट ने सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ ईडी जांच की याचिका खारिज की
शरद पवार का केंद्र पर हमला – महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में मोदी सरकार पूरी तरह असफल
महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक : मिर्जापुर से प्रयागराज तक विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी सहित कई अहम फैसले
यूपी : पीलीभीत में फॉर्च्यूनर और टेंपो की जबर्दस्त टक्कर, एक मासूम समेत 5 लोगों की मौत
TAGGED:HIGH SCHOOLIntermediateUP Board Exam Result Declared
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : इटावा में श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर, दंपति की मौत, 12 घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 4, 2022
माघ मेला 2026 : बसंत पंचमी पर 2.10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा और संगम में डुबकी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यूपी के मेजा से भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, सीएम योगी और केशव मौर्य ने जताया दुख
New Corona Cases Lowest in Three Months, Oxford Vaccine Experiment Encouraging
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिमी सीमा पर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, सीडीएस, थल सेना और नौसेना प्रमुख रहे मौजूद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?