1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. यूपी : भाजपा विधायक ने जया बच्चन पर दिया विवादित बयान, कहा- नर्तकी भी श्राप देने लगी हैं
यूपी : भाजपा विधायक ने जया बच्चन पर दिया विवादित बयान, कहा- नर्तकी भी श्राप देने लगी हैं

यूपी : भाजपा विधायक ने जया बच्चन पर दिया विवादित बयान, कहा- नर्तकी भी श्राप देने लगी हैं

0
Social Share

लखनऊ, 24 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर दिया विवादित बयान दिया है। इस बार इनके निशाने पर जया बच्चन है। भाजपा विधायक ने जया बच्चन पर चुटकी लेते हुए कहा कि यही कलयुग का असली स्वरूप है। पहले तो त्यागी, तपस्वी और साधक ही आशीर्वाद या श्राप दिया करते थे लेकिन अब नर्तकी भी श्राप देने लगी है।

यही नहीं भाजपा विधायक ने कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह द्वारा 70 साल की उम्र में 25 साल की लड़की से शादी करने को लेकर निशाना साधते हुए कहा दिया कि लड़कियों की शादी की उम्र जरूर 21 साल होना चाहिए लेकिन इसके साथ ही साथ एक और कानून बनाना चाहिए कि 50 साल के बाद पुरुषों को भी शादी नहीं करनी चाहिए। यह भी एक सामाजिक कुरीति है और सामाजिक बंधन का एक अपराध है. बीजेपी विधायक ने दावा किया कि हमारी सरकार दोनों कर रही है।

दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

यूपी के बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने आज बैरिया में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जय बच्चन का बयान जिसमे उन्होंने भाजपा के सांसद और विधायकों के बुरे दिन जल्द आने वाली है के सवाल का जवाब देते हुए आज कहा है कि यह कलयुग है। पहले तो आशीर्वाद या श्राप त्यागी, तपस्वी और साधक दिया करते थे लेकिन अब नर्तकी भी श्राप देने लगी है। यही असली कलयुग का स्वरूप है।

अपने विवादित बयानों के जरिये सुर्खियों में बने रहने के आदि बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह यही नही रुके उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के सवाल पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा 70 साल की उम्र में 25 साल की ज्योति से शादी करने का उदाहरण देने हुए यहां तक कह दिया कि लड़कियों की शादी की उम्र जरूर 21 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन इसके साथ ही साथ एक और कानून बनना चाहिए ? कि 50 वर्ष के बाद पुरुषों और बुजुर्गों की भी शादी नही होनी चाहिए ? यह भी एक सामाजिक कुरीति है।

दिग्विजय सिंह ने 70 के उम्र में 25 साल की लड़की से की शादी

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि क्योकि हमारे नेता लोग, जैसे दिग्विजय सिंह को देखें ही होंगे वो 70 साल की उम्र में 25 साल की ज्योति से कोई शादी करता है तो यह सामाजिक बंधन का एक अपराध है। हमारी सरकार दोनों पर हमारी सरकार कर रही है और यह होना भी चाहिए।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code