hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी बहराइच हिंसा: उपद्रवियों ने मचाया तांडव, गृह सचिव और ADG LO समेत शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी बहराइच हिंसा: उपद्रवियों ने मचाया तांडव, गृह सचिव और ADG LO समेत शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी बहराइच हिंसा: उपद्रवियों ने मचाया तांडव, गृह सचिव और ADG LO समेत शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

Revoi Editor
Last updated: October 14, 2024 5:20 pm
Revoi Editor
Published: October 14, 2024
Share
SHARE

बहराइच। बहराइच जिले के एक गांव में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है तथा सचिव (गृह) संजीव गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान हुई हिंसा में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सचिव (गृह) संजीव गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर आए वीडियो में लोग प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। जिले से कुछ वाहनों में आग लगाए जाने की भी खबरें आई हैं। रविवार को मंसूर गांव के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए एक जुलूस निकाला गया था। इस दौरान हुई हिंसा में एक युवक की जान चली गई और पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने रविवार रात संवाददाताओं को बताया था, “महसी तहसील के अंतर्गत महाराजगंज इलाके में तनाव था। जब जुलूस मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद, पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। अशांति प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।”

उन्होंने कहा कि इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और हिंसा प्रभावित इलाके के सीसीटीवी फुटेज देख कर अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्ला ने कहा, “घटना के सिलसिले में सलमान नामक एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि उसकी दुकान से कथित गोलीबारी हुई थी। संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।”

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि महसी तहसील के महाराजगंज इलाके में देवी प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान विवाद हो गया तथा एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद स्थिति बिगड़ गई। इस घटना के चलते फखरपुर कस्बे सहित कुछ अन्य स्थानों पर मूर्ति विसर्जन रूक गया था, लेकिन रविवार देर रात विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हो गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार को विसर्जन के लिए देवी दुर्गा की मूर्ति लेकर मंसूर गांव के महाराजगंज बाजार से एक जुलूस गुजर रहा था। जुलूस में शामिल रेहुआ मंसूर गांव के निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) को गोली लग गई। मिश्रा के एक परिजन ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

महसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा, “हम मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा एसएचओ और पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित किया जाए।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्याप्त इंतजाम कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराने तथा धार्मिक संगठनों से संवाद करने के निर्देश प्रशासन को निर्देश दिये।

You Might Also Like

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, सीरीज में 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, एक्ट्रेस ने किया टिकट मिलने का खुलासा
पीएम मोदी के रहते किसी और गठबंधन में जाने का सवाल नहीं उठता : चिराग पासवान
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, झलक पाने को हजारों की संख्या में जुटे लोग
एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या के साथ फोटो खिंचवाने पर गुस्साई अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, कहा- आप लोग…
TAGGED:ADG LOHOME SECRETARYriotersspottop officialsUP Bahraich violencevandalism
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

Visuals from Indo-French Naval Exercise ‘Varuna ‘, off the West Coast, Rafale Jets Participate

Revoi
Revoi
May 11, 2019
FIDE World Cup: 23 साल बाद भारत को मिली फिडे विश्व कप की मेजबानी, बोले पीएम मोदी- हमारे लिए खुशी की बात
मोदी सरकार की पहल : स्कूली बच्चों का APAAR कार्ड बनाया जाएगा, पढ़ाई से नौकरी तक आएगा काम
चिराग पासवान बोले – गठबंधन धर्म का पालन करेंगे, डिप्टी सीएम पद को लेकर चर्चा बाद में
TMC सांसद का दावा- लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन, भाजपा का ‘प्लान’ भी बताया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?