1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी : गालीबाज श्रीकांत त्यागी फिर योगी सरकार को दे सकता है टेंशन, पुलिस की भी बढ़ी चिंता
यूपी : गालीबाज श्रीकांत त्यागी फिर योगी सरकार को दे सकता है टेंशन, पुलिस की भी बढ़ी चिंता

यूपी : गालीबाज श्रीकांत त्यागी फिर योगी सरकार को दे सकता है टेंशन, पुलिस की भी बढ़ी चिंता

0
Social Share

नई दिल्ली, 18 अगस्त। श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले में अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिले भी शामिल हो गए हैं। नोएडा के गेझा गांव में त्यागी समाज द्वारा 21 अगस्त को बुलाई गई महापंचायत का प्रचार गांव-गांव किया जा रहा है। इसे देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट पर है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर रही है। उनके माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि समाज के लोगों की प्रमुख मांगें मान ली गई हैं।

जेल गए युवक जमानत पर रिहा हो चुके हैं। ऐसे में इस महापंचायत को आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस की कोशिश है कि लोग महापंचायत में न पहुंचने पाएं। अपर आयुक्त कानून और व्यवस्था लव कुमार ने कहा कि महापंचायत को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट पर है। समाज के प्रमुख लोगों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है। पुलिस की महापंचायत का प्रचार कर रहे सोशल मीडिया एकाउंट पर भी नजर है।

  • श्रीकांत त्यागी के फेसबुक पेज से भी प्रचार

दूसरी ओर, महापंचायत के लिए त्यागी समाज के विभिन्न संगठन जुटे हुए हैं। श्रीकांत त्यागी के फेसबुक पेज से भी प्रचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी बुधवार शाम ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने श्रीकांत की पत्नी अन्नू त्यागी और अन्य परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में रालोद पूरी तरह से उनके साथ है।

प्राधिकरण ने श्रीकांत के निर्माण को तोड़ दिया, जबकि ऐसा ही अवैध निर्माण सोसाइटी में 40 से अधिक घरों में है। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। इसको लेकर वह गुरुवार को कमिश्नर से भी मिलेंगे। कमिश्नर से उनकी मांग रहेगी कि दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करें।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code